4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचपन में कर दी थी इस मासूम की सगाई, अब जबरन शादी कराना चाहते हैं ‘वो’

मंगलवार को भोपाल में मध्य प्रदेश महिला आयोग की बेंच में यह मामला रखा गया। 16 वर्षीय किशोरी गुना जिले के ग्राम खेरवे की रहने वाली है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rb singh

•

Updated: 18 Jan 2017, 9:04 AM IST

bpl

bpl

भोपाल.
समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा बंद होने के दावे सालों से किए जा रहे हैं, लेकिन परिजनों द्वारा किए गए बाल विवाह व सगाई की रस्में वर्तमान पीढ़ी को भी संकट में डाल रही हैं। एेसा ही एक मामला गुना जिले में सामने आया है। यहां एक किशोरी की दादा ने बचपन में सगाई कर दी, बच्ची बड़ी होकर अब पढऩा चाहती है। लेकिन जिस परिवार में सगाई हुई थी, वह शादी के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं, जबकि माता-पिता बेटी की शादी अभी नहीं करना चाहते। मना करने पर संबंधित किशोरी के परिजनों को धमकी दे रहे हैं और शादी नहीं करने के बदले 6 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।



मंगलवार को भोपाल में मध्य प्रदेश महिला आयोग की बेंच में यह मामला रखा गया। 16 वर्षीय किशोरी गुना जिले के ग्राम खेरवे की रहने वाली है। युवती के परिजनों ने बताया कि वे गुर्जर समाज के हैं। परिजनों ने बताया कि ब्यावरा निवासी माखन पिता हरि सिंह व उसके परिवारजन युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहे हैं। इनका कहना है कि युवती के दादा ने बचपन में सगाई की थी, जबकि उसके दादा की कुछ सालों पहले ही मृत्यु हो गई है। नाबालिग के माता-पिता पर भी शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आए दिन धमकियां दी जा रही हैं। परेशान युवती ने पढ़ाई छोड़ दी है। यही नहीं फसल भी जला दी गई। पुलिस के साथ कलेक्टर के पास भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आयोग ने गुना और राजगढ़ एसपी को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है।




नहीं दिया किराया
आयोग की बेंच में शहर की ब्यूटीशियन निक्की बावा के खिलाफ मकान मालिक शिल्पा वाच्छानी ने किराया नहीं देने का मामला दर्ज कराया है। मामले की भी मंगलवार को सुनवाई थी, लेकिन इसमें निक्की बावा उपस्थित नहीं हो पाई, शिल्पा ने आयोग को बताया उन्हें जून 2015 से किराया नहीं दिया गया है, बल्कि निक्की बावा ने धमकाने के लिए एक व्यक्ति को फर्जी डीएसपी बनाकर उनके घर भेजा था और वे लगातार दबाव बना रही है।



इस संबंध में बात करने पर निक्की बावा ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद है। मेरे पर आयोग से कोई लेटर नहीं पहुंचा था। शाम 4 बजे एक फोन आया था, जिसमें कहा था कि आज उन्हें बयान देना है। मैं एक कार्यक्रम में थी, इसलिए पहुंच नहीं पाई। मेरे एकाउंट से हर माह रेगुलर किस्त जा रही है। इसके दस्तावेज भी मेरे पास है। मैं बुधवार को दोपहर में सभी दस्तावेज लेकर आयोग पहुंचूगी।