
Ashoknagar's Karila Dham Fair will continue until March 9th
Karila Dham - मध्यप्रदेश के सबसे बड़े मेले का शुभारंभ हो गया है। अशोकनगर के करीला धाम Karila Dham में शनिवार को मेला शुरु हुआ। मां जानकी की जन्मस्थली करीला धाम में शनिवार से तीन दिवसीय मेला प्रारंभ हो गया। पहले ही दिन करीब ढाई लाख श्रद्धालु यहां पहुंच गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का दौर शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए और मन्नत पूरी होने पर नृत्यांगनाओं से बधाई नृत्य कराया। रविवार को करीला धाम Karila Dham में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
करीला धाम Karila Dham आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 7 से 9 मार्च तक बीना-गुना स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। रंगपंचमी के उल्लास के बीच शुरु हुआ करीला धाम मेला 9 मार्च तक चलेगा।
350 एकड़ में फैले मेला क्षेत्र में खुले मैदान में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राई नृत्य होंगे। एमपी के साथ ही यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के श्रद्धालु भी करीला आए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था की गई है। यहां आए लाखों लोग मां जानकी के दर्शन कर लव-कुश के जन्मोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
आइजी अरबिंद सक्सेना ने मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। रंगपंचमी मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पर 250 सीसीटीवी व चार ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही 1700 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो दो शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। आधुनिक सर्च लाइट के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।
Published on:
08 Mar 2026 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
