27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : कांग्रेस में सर्वाधिक आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी, भाजपा दूसरे नम्बर पर

MP ELECTION 2018 : एडीआर की सूची जारी - कांग्रेस में सर्वाधिक आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी, भाजपा दूसरे नम्बर पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 26 Nov 2018, 1:11 PM IST

NEWS

MP ELECTION 2018

भोपाल. साफ-सुथरी राजनीति का दावा करने वाले दलों ने इस बार भी आपराधिक छवि के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। दागदार छवि के प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेस में है तो भाजपा दूसरे नंबर पर है।

हैरान करने वाली बात यह है कि प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, महिला अत्याचार जैसे संगीन मामले भी हैं। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म) ने रविवार को ऐसे ही प्रत्याशियों की सूची जारी की। एडीआर ने दावा किया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्रों को स्कैन करने पर यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

सबसे ज्यादा प्रकरण वाले टॉप-5 प्रत्याशी

संजू ठाकुर, निर्दलीय, जबलपुर उत्तर - १३ प्रकरण, ३० गंभीर आरोप
कंकर मुंजारे, सपा, परसवाड़ा - ७ प्रकरण, ११ गंभीर आरोप
विपिन वानखेड़े, कांग्रेस, आगर - १० प्रकरण, १० गंभीर आरोप
दीप पवार, स्वर्णिम भारत इंकलाब, इंदौर 3 - ४ प्रकरण, १० आरोप
हरेद्रजीत सिंह, भाजपा, जबलपुर पश्चिम, १० प्रकरण और ६ आरोप।

इन पर लगा हत्या का आरोप

प्रीतम लोधी, भाजपा, पिछोर
लाल सिंह आर्य, भाजपा, गोहद
राजा पंवार, भाजपा, मुलताई
अरुणोदय चौबे, कांग्रेस, खुरई
सुखदेव पांसे, कांग्रेस, मुलताई
मोहन सिंह सेंगर, कांग्रेस, इंदौर-2
रामनिवास सपा, मैहर
कपिलध्वज सपा, गुढ़
अब्दुल समीर, बसपा, छतरपुर
शाखवत खान, गोंगपा, जबलपुर
नंदलाल साहू, अखिल भारत ***** महासभा, सतना
कपिल दुबे, एसएचएस, गाडरवारा
संजू ठाकुर, निर्दलीय, जबलपुर
मोहित तोमर, निर्दलीय, अटेर
अमित खम्परिया, समाज कल्याण पार्टी
जबलपुर उत्तर
दलवार स्थिति

भाजपा: 65 में से ३८ पर गंभीर अपराधिक मामले
कांग्रेस : १०८ में से ५५ पर गंभीर अपराधिक मामले
आप : ४३ में से ३० पर गंभीर अपराधिक मामले
बसपा : ३७ में से २२ पर गंभीर अपराधिक मामले
सपा : १२ में से १० पर गंभीर अपराधिक मामले

8.79 करोड़ हो गई औसतन संपत्ति

दो बारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की २०१३ में औसत सम्पत्ति ५.१५ करोड़ थी। अब सम्पत्ति ८.७९ करोड़ हुई। यानी औसतन प्रत्येक विधायक की सम्पत्ति में लगभग ३.६४ करोड़ का इजाफा हुआ। टॉप फाइव की बात करें तो सिरमौर के दिव्यराज सिंह (भाजपा) की सम्पत्ति ४ से बढक़र ६२ करोड़, हाटपिपल्या के दीपक जोशी (भाजपा) की ३६ लाख से बढक़र २ करोड़, सीहोर के सुदेश राय (भाजपा) की १० से बढक़र ६७ करोड़, मैहर के नारायण त्रिपाठी (भाजपा) की १५ से बढक़र ८९ लाख और रैगांव की ऊषा चौधरी (बसपा) की १२ से बढक़र ६७ लाख सम्पत्ति हो गई है।

करोड़पतियों में ये टॉपटेन

संजय पाठक भाजपा,
विजयराघवगढ़ २२६ करोड़
संजय शर्मा
कांग्रेस, तेंदुखेड़ा १३० करोड़
दिव्यराज सिंह भाजपा, सिरमौर ६२ करोड़
सुदेश राय
भाजपा, सीहोर
६७ करोड़
बलवीर सिंह दंडोतिया, बसपा, दिमनी २८ करोड़

जयंत मलैया भाजपा, दमोह
२९ करोड़
मोहन यादव भाजपा
उज्जैन उत्तर
३१ करोड़
केपी सिंह
कांग्रेस, पिछोर
७३ करोड़
अजय सिंह
कांग्रेस, चुरहट
३७ करोड़
रामलाल रौतेल भाजपा, अनूपपुर १४ करोड़