
devshayani ekadashi: देवशयनी एकादशी के साथ बुधवार से मांगलिक कार्यों पर चार माह के लिए रोक लग जाएगी। उदयातिथि के अनुसार देवशयनी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के शयन में जाने की कथा प्रचलित है, जिसके अनुसार चार महीनों तक भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को जागते हैं।
ज्योतिर्विद पंडित मोहनलाल द्विवेदी ने बताया कि देवशयनी एकादशी हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इसे हरिशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी या तुरी एकादशी भी कहते हैं। भगवान की शयन अवधि चातुर्मास में समस्त विवाह आदि मांगलिक कार्यों में विराम लग जाएगा। साधु संत एक जगह रहकर भजन कीर्तन प्रवचन आदि धार्मिक कार्य करेंगे।
इस बार देवशयनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शुभ योग, शुक्ल योग, बुधादित्य योग और लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन शुभ योग में देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा रहेगी।
मेष राशि (Arise): इस राशि स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए मेष राशि वाले देवशयनी एकादशी का व्रत करें और लाल वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु को लाल रंग के फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus): इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं, इसलिए वृष राशि वाले सफेद चीजें जैसे चावल, चीनी, दूध, सफेद चने आदि का दान करें।
मिथुन राशि (Gemini): इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए मिथुन राशि वाले गाय को हरी व पत्तेदार चीजें खिलाएं और किसी जरूरतमंद को मूंग की दाल का दान करें।
कर्क राशि (Cancer): इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए कर्क राशि वाले घर में लौंग कपूर जलाएं। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि (Leo): इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं, इसलिए सिंह राशि वाले पीले रंग के कपड़े पहनकर भगवान विष्णु को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo): इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए कन्या राशि वाले भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और पीले रंग के फूल भी अर्पित करें।
तुला राशि (Libra): इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए तुला राशि वाले सत्तू के शरबत का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु को केसर वाला दूध भी अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं, इसलिए वृश्चिक राशि वाले भगवान को चने व जौ का सत्तू अर्पित करें और राहगीरों को जल या शरबत पिलाएं।
धनु राशि (Sagittarius): इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं, इसलिए धनु राशि वाले भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, फूल, फल आदि अर्पित करें और पीले रंग के फलों का दान करें।
मकर राशि (Capricornus): इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं, इस राशि वाले भगवान विष्णु को केसर और दही का भोग लगाएं और तुलसीजी की पूजा करें।
कुंभ राशि (Aquarius): इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, इस राशि के लोग पीपल के पेड़ पर तिल के तेल का दीपक जलाएं और सात या 11 बार परिक्रमा करें।
मीन राशि (Pisces): इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, इस राशि वाले भगवान नारायण को नारियल और मिश्री अर्पित करें। साथ ही मिट्टी के पात्र में शहद भरकर किसी मंदिर में रखें।
Updated on:
17 Jul 2024 10:24 am
Published on:
17 Jul 2024 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
