भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश टूरिज्म को लेकर नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। दुष्कर्म के मामलों में अव्वल, मासूमों की हत्या, भ्रूण हत्या जैसे मामलों ने भी प्रदेश को शर्मसार किया। अब किडनैपिंग के मामलों को लेकर जारी हुए ताजा आंकड़ों ने इस फिर से चर्चा में ला दिया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट 2015 के मुताबिक MP में हर 24 घंटे में औसतन 18 अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। आपराधिक घटनाओं के इस ग्राफ ने प्रदेशवासियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर लगातार सुर्खियों में आ रहे एमपी के ये फैक्ट जानकर हर परिवार दहशतजदा है और खुद ही सतर्क रहने की कोशिश कर रहा है...