
भोपाल. हम सभी में अधिकतर तक लोग ऐसे हैं, जो अपने या अपने किसी नजदीकी के खर्राटों से परेशान रहते हैं। जिसके कारण रात को पूरी नींद तक नहीं ले पते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई उपाय भी आजमा चुके हैं, लेकिन कोई फरक नहीं पड़ा। लेकिन अब आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनका असर होना तय हैं।
गरम दूध, इलाइची के दाने और शहद से जुड़ा उपाय
आपको बता दें, मोटापा, मांसपेशियों में कमजोरी, ज्यादा शराब पीना और साइनस भी खर्राटों का कारण हो सकते हैं। वही बच्चों में यह समस्या जुखाम, मोटी जीभ और टॉन्सिल की समस्या के कारण आती है। अब हम इसके उपाय भी जान लेते हैं। खर्राटे बंद करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सोने से पहले पिएं। यह गले और नाक की सूजन को रोकता है और सांस लेने में भी आसान बनाता है।
वैसे भी शहद बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसके अलावा दूध कई बीमारियों के लिए रामबाण है। इसलिए रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पी लें, इससे आपकी खर्राटे की समस्या खत्म हो सकती है। इलायची खर्राटों से छुटकारा दिलाने में भी काफी मददगार साबित हो सकती है। इसके सेवन से सांस लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। रात को सोने से पहले कुछ इलायची के दानों को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इतना ही नहीं आप गर्म दूध में इलायची के दाने और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
आयुर्वेद में हल्दी को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, इसके इस्तेमाल से नाक साफ होती है और सांस लेने में आसानी होती है। इसलिए रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध लें। लहसुन सांस लेने की प्रणाली को ठीक करता है। अगर आपके खर्राटों का कारण साइनस है तो लहसुन आपको खर्राटों से छुटकारा दिला सकता है।
लहसुन में ऐसे गुण होते हैं जो घाव भरने और रुकावटों को दूर करने में भी मदद करते हैं, इसलिए लहसुन की एक या दो कली पानी के साथ लें। इससे आप चैन की नींद ले सकते हैं। खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए दालचीनी एक कारगर उपाय है। एक गिलास गुनगुने पानी में 3 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। इसके लगातार सेवन से आपको खर्राटों की समस्या से निजात मिल जाएगी।
खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मिंट ऑयल और ऑलिव ऑयल भी कारगर उपाय माना जाता है। दोनों तेलों के इस्तेमाल से सांस लेने में आसानी होती है। सोने से पहले नियमित रूप से जैतून के तेल में शहद मिलाकर सेवन करने से खर्राटे की समस्या से भी राहत मिलती है। वहीं, पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदों से गरारे करें।
वीडियो में देखिए बरसात में बारात का अनोखा जुगाड़ -
Published on:
07 Jul 2022 03:49 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
