5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर, सलकनपुर, महेश्वर सहित 9 शहरों में शुरू होंगे 50 बेड के आयुष अस्पताल, वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद

9 करोड़ की लागत से होंगे तैयार, योग सेंटर भी होगा

less than 1 minute read
Google source verification
वेनलॉक को एनएचएम की क्रिटिकल केयर ब्लॉक परियोजना की जरूरत नहीं

वेनलॉक को एनएचएम की क्रिटिकल केयर ब्लॉक परियोजना की जरूरत नहीं

भोपाल। आयुष विभाग प्रदेश के 9 शहरों इंदौर, सीहोर (सलकनपुर), बालाघाट, महेश्वर, अमरकंटक, नरसिंहपुर, गुना, भिंड, पन्ना में 9 करोड़ की लागत से 50-50 बेड का अस्पताल शुरू करेगा। गुना, भिंड और पन्ना को छोड़कर अन्य शहरों में निर्माण के लिए बजट की पहली किश्त भी मिल गई है। यहां योग सेंटर भी शुरू किया जाएगा। विभाग की मंशा राजधानी के पंडित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज की तर्ज पर वेलनेस सेंटर शुरू कर खोलने की भी है। इससे वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

22 जिलों में शुरू होगी आयुष विंग
आयुष विभाग 22 जिलों में आयुष विंग भी तैयार कर रहा है। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पैथी से इलाज हो सकेगा। साथ ही यहां पंचकर्म की सु्विधा भी मिलेगी। इसके लिए विभाग ने 19 जिलों में जमीन भी तलाश ली है। विभाग प्रदेश के 200 गांवों में हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने जा रहा है। इसमें 12 स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए ऐसे गांवों का चयन किया जा रहा है, जहां अभी एलोपैथी से इलाज की सुविधा नहीं है। इतना ही नहीं, वेलनेस सेंटर में हर्बल गार्डन भी तैयार किया जाएगा। स्टेट मेडिसिन प्लांट बोर्ड के विशेषज्ञ ग्रामीणों को भी हर्बल प्लांट लगाने का प्रशिक्षण देगा। आयुष विभाग प्रदेश के 9 जिलों में 50 बेड का अस्पताल भी तैयार कर रहा है। इसके लिए 9 करोड़ का बजट भी मिल गया है।

16 औषधीय पौधों का गार्डन बनेगा

आयुष विभाग हेल्थ वेलनेस सेंटर के बाद औषधीय पौधों का हर्बल गार्डन भी विकसित करेगा। विशेषज्ञ ग्रामीणों को भी औषधीय पौधे तैयार करना और उनका बीमारी में उपयोग करना भी सिखाएंगे। साथ ही योग भी सिखाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे न सिर्फ उनकी प्रतिरोध क्षमता बढ़ेगी, बल्कि वे कई तरह की नॉन कम्युनिटी डिसीज से भी बच सकेंगे।