14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर आयुष को ये पुरस्कार दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट परफॉरमेंस और असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से पुरस्कार स्वरूप उन्हें सिल्वर मेडल के साथ 10,000 रुपए की राशि के साथ ही 3000 रुपए के बुक व्हाउचर्स दिए गए। इसके अलावा प्रमाण पत्र साइटेशन तथा कई अन्य पुरुस्कार भी प्रदान किए गए। 13 वर्षीय आयुष किशोर दिल्ली पब्लिक स्कूल रातीबड़ में आठवीं कक्षा का छात्र है।