30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष कुशवाहा ने बनाए नाबाद 160 रन, पुलिस टीम के रियाज इकबाल न खेली 90 रनों की पारी

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा ओल्ड कैंपियन खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच मंत्रालय और सदस्य एकादश के बीच खेला गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 28 Oct 2024, 11:10 AM IST

Hukum Singh Thakur Memorial Cricket Competition at Old Campion Sports Ground

Hukum Singh Thakur Memorial Cricket Competition at Old Campion Sports Ground

ओल्ड कैंपियन खेल मैदान पर हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

भोपाल. भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा ओल्ड कैंपियन खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच मंत्रालय और सदस्य एकादश के बीच खेला गया। सदस्य एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 108 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी मंत्रालय की टीम ने 10.4 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि दूसरा मैच यूवीसी और वेदांत के मध्य खेला गया। वेदांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 252 रन बनाए। आयुष कुशवाहा ने 160 रन की नाबाद पारी खेली। सौरभ ने 48, अभिषेक ने 22 और सार्थक ने 13 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी यूवीसी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी।

आयुष कुशवाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
तीसरा मैच पुलिस लाइन और एम्स 11 भोपाल के बीच खेला गया। टॉस जीत कर भोपाल पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। रियाज इकबाल ने नाबाद 90 रन और फिऱोज़ बिट्टू ने 74 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी एम्स 11 की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। रियाज़ इक़बाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।