भोपाल। अगर आप भविष्य में टीचर बनने की चाह रखते हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि अब बीएड बीएड का कोर्स चार वर्ष का कर दिया गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन यानी एनसीटीई इस बात तेजी से विचार कर रहा है। अगले साल से दो साल का बीएड कोर्स बंद हो जाएगा। सिर्फ बीए बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड जैसे चार वर्षीय कोर्स ही चलेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (एमएचआरडी) ने यह निर्णय लिया है। इसलिए 2019 के सत्र में बीएड जीरो ईयर घोषित होने की भी संभावना है। यानी, एडमिशन नहीं होंगे। बीए, बीएससी बीएड में एडमिशन 12वीं के बाद मिलेगा।