4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, नए साल पर नहीं कर सकेंगे ये काम

प्रदेश में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए है कि नए साल के बीच तीन दिनों के लिए धान खरीदी बंद कर दी गई।

1 minute read
Google source verification
MP Dhan Kharidi 2024

MP Dhan Kharidi 2024 : प्रदेश में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में रखा धान तत्काल ढकने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही नए साल के बीच तीन दिनों के लिए धान खरीदी बंद कर दी गई। राहत की बात ये है कि पिछली तारीखों में बदलाब करते हुए धान खरीदी की तारीख 23 जनवरी कर दी गई है।

ये भी पढें - Rain Alert In MP : एमपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी

सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) के निर्देश के बाद सभी पंजीकृत किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि 30, 31 और 1 जनवरी को धान खरीदी(MP Dhan Kharidi 2024) पर रोक लगा दी गई है। धान खरीदी की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जिसे बढाकर 23 जनवरी कर दी गई है। जिन किसानों ने अपने धान बेचने के लिए स्लॉट बुक किए थे उसकी अवधि 5 दिन बढ़ा दी गई है। उन्हें दोबारा स्लॉट बुक नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढें - 5 जनवरी से 60 दिन बंद रहेगी ये सड़क, 25 km लगाना होगा चक्कर

बैठक में सीएम ने दिए निर्देश

बता दें कि शुक्रवार को सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने धान उपार्जन को लेकर अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए खुले में पड़ें धान का जल्द से जल्द परिवहन कराकर बारिश से बचाया जाए। गोडाऊन परिसर में भी यदि उपार्जित धान खुले में है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रख दिए जाए। सीएम ने विभाग के अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए वे आगामी तीन दिनों के लिए धान खरीदी की प्रक्रिया को स्थगित किया जाता है।