4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में चोरी मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड तक जा रहे, बड़ा नेटवर्क ध्वस्थ

Mobile phones stolen :बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र तक जा रहे मध्य प्रदेश से चोरी किए जा रहे मोबाइल फोन, 1800 से अधिक मोबाइल अलग अलग जिलों से बरामद कर लोगों को लौचाए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Mobile Phones Stolen

एमपी में 1800 से ज्यादा मोबाइल पकड़ाए (Photo Dource)

Mobile Phones Stolen :मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से चोरी, छीने गए और गुम मोबाइलों में अधिकतर संगठित नेटवर्क के माध्यम से बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र तक जा रहे हैं। पुलिस ने पिछले 20 दिन में 1835 गुम हुए और चोरी गए मोबाइल बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि, चोरी गए मोबाइलों को बरामद करने में संचार साथी एप से बड़ी मदद मिल रही है। वहीं, साइबर एनालिसिस, सेंटर इक्यूपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआइआर) पोर्टल और नेशनल क्राइम रिकार्ड पोर्टल के सहयोग से मोबाइल खोजने में बड़ी मदद मिल रही है।

सबसे ज्यादा मोबाइल ग्वालियर में

सूबे के ग्वालियर में साइबर सेल ने सीईआइआर पोर्टल से कई कंपनियों के कुल 551 मोबाइल फोन प्रदेश के विभिन्न शहरों और राज्यों से जब्त किए गए हैं।

आपरेशन विश्वास से ट्रेस हुए 200 मोबाइल

छतरपुर पुलिस ने आपरेशन विश्वास के अंतर्गत 200 मोबाइल फोन ट्रेस किए। ये सभी मोबाइल जिले के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महोबा, झांसी (उप्र) से जब्त किए गए हैं। उज्जैन में पुलिस ने सीईआइआर पोर्टल एवं साइबर सेल की सहायता से 409 फोन जब्त किए हैं।