बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि सभी संत अंनत-राधिका को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। भारत में एक नया कल्चर स्टार्ट हुआ है विवाह, विवाह के पीछे लिखा है वाह। वाह - वाह तो तभी होगी जब महात्मा कहे वाह! इसके बाद उन्होंने बताया कि भारत के प्रिय ठाकुर जी के लाड़ले, बागेश्वर धाम के बहुत अच्छे साधक अंनत अंबानी जी। उनका आशीर्वाद समारोह था। हमने तो मना किया था कि हम ऑस्ट्रेलिया में हैं बाद में भारत लौटकर आशीर्वाद दे देंगे, लेकिन वह नहीं माने और बोले गुरुजी आपको मेलबर्न में चीलगाड़ी मिलेगी। वही पर चीलगाडी भेज दी। हमने देखा सोने वाली थी। तो कहे गुरु को छोड़ो। हमने हनुमान जी का नाम लिया और अपने 4-5 बच्चों के साथ उड़ गए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी संतो के पास जाकर धर्म की पताका को ऊंचा फहराने के लिए अभिवाद कर रहे थे।