27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक 13 दिन बंद रहेंगे सितंबर में, य​हां लिस्ट देखकर इस दाैरान निपटा लें बैंक से जुड़े अपने सारे काम

Bank Holidays in September 2022: अगर आपको अगले महीने (Sep. 2022) किसी काम से बैंक जाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखने के बाद ही घर से निकलें- जानें कब कब मिलेगा समय

2 min read
Google source verification
bank_holidays_in_september_2022.png

,,

Bank Holidays in September 2022: साल के हर माह में हाेने वाली छुट्टियाें के बीच इस साल यानि 2022 के सितंबर में लगातार कई छुट्टियां आ रही हैं। जिसके चलते यदि आपकाे बैंक से जुड़े कुछ विशेष काम हैं ताे सितंबर 2022 में 12 से 17 तारीख तक का समय अपने बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए मिलेगा।

इसके अलावा बीच-बीच में 1-2 दिन मिलते रहेंगे, लेकिन इस दौरान बैंको में भीड़ रहने का अनुमान है। ऐसे में पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में माैजूद बैंक भी बंद रहने से MP के बैंकाें के ग्राहक भी बैंक छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही सितंबर में बैंक काम के लिए घराें से निकलें।

दरअसल सितंबर 2022 में 13 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे और इनमें वीकेंड छुट्टियां भी शामिल है। उचित हाेगा कि यदि आपको अगले महीने किसी काम से बैंक जाना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जांचकर ही घर से निकले। देश में बैंक महीने के पहले और चौथे शनिवार को काम करते हैं। जबकि, दूसरे और तीसरे शनिवार को छुट्टी होती है। बैंक रविवार को भी बंद रहते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक RBI के 2022 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार सितंबर में कुल 13 छुट्टियां हैं। एक ओर जहां सितंबर महीने में नवरात्रि शुरू हैं। ताे वहीं इसी माह गणेश चतुर्थी का भी त्योहार है।

September 2022: ये है छुट्टियाें की लिस्ट-: अलग-अलग राज्यों को मिलाकर 13 और 6 दिन पूरे देश में छुट्टियां

- 01 सितंबर, 2022: गणेश चतुर्थी के चलते बैंक बंद रहेंगे।
- 04 सितंबर, 2022: रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
- 06 सितंबर, 2022: विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
- 07 सितंबर: पहले ओणम के अवसर पर - कोच्चि और स्वनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 08 सितंबर: थिरूओणम– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 09 सितंबर: इंद्रजात्रा– गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
- 10 सितंबर: महीने का दूसरा शनिवार होते के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर आरबीआई के अनुसार बंद रहने की लिस्ट में हैं।
- 11 सितंबर: महीने का दूसरा रविवार।
-18 सितंबर: महीने का तीसरा रविवार।
- 21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस– कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार।
- 25 सितंबर: महीने का चौथा रविवार।
- 26 सितंबर: नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा- इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

इन 6 दिन पूरे देश में बैंक बंद-
- 4 सितंबर को पहला रविवार
- 10 सितंबर को दूसरा शनिवार
- 11 सितंबर को दूसरा रविवार
- 28 सितंबर को तीसरा रविवार
- 24 सितंबर को चौथा शनिवार
- 25 सितंबर को चौथा रविवार

यहां ये अवश्य जान लें कि कुछ बैंक अवकाश ऐसे भी हैं जो राज्य में ही मनाए जाते हैं। तब सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं होते हैं। वहीं आरबीआई RBI अपनी छुट्टियों को तीन केटेगरी में रखता है।

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और अकाउंट क्लोजिंग। वीकेंड को छोड़कर RBI के 'परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act)' के अंतर्गत आते हैं।

ध्यान दें:इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों में अलग-अलग कारणों के चलते बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में आप अपने क्षेत्र के बैंकों की छुट्टियों के लिए RBI की ऑफीशियल वेबसाइट पर विजट कर अपने राज्य में छुट्टियों की सूची देख सकते हैं।