3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 मई से हो सकती हैं बीयू की परीक्षाएं, राजभवन भेजा गया प्रस्ताव

यूजी-पीजी की परीक्षाओं का मामला : एकेडमिक कैलेंडर दो माह बढ़ाने का सुझाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Vikas Verma

•

Updated: 18 Apr 2020, 1:41 AM IST

barkatullah university exam time table 2020

28 मई से हो सकती हैं बीयू की परीक्षाएं, राजभवन भेजा गया प्रस्ताव

भोपाल. लॉकडाउन की मियाद बढऩे के बाद अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षाओं की तैयारी को आगे बढ़ा दिया है। पिछले दिनों राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी विवि से यूजी-पीजी की विषयवार परीक्षाओं की संभावित तारीखों की सूची मांगी थी। इसके तहत बरकतउल्ला विवि ने यह परीक्षाएं 28 मई से 28 जून तक कराने का प्रस्ताव दिया है। विवि के कुल सचिव डॉ. बी. भारती ने बताया कि अंतिम निर्णय तो शासन के हाथों में है, लेकिन हमारी ओर से परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी है। चूंकि छात्रों को तैयारी के लिए दो महीने का वक्त मिल गया है इसलिए परीक्षाओं में अंतराल नहीं रखा गया है। छात्रों को सिर्फशासकीय अवकाश और रविवार का ही अंतराल मिलेगा। इसके अलावा हम एग्जाम सेंटर बढ़ाएंगे, एक बेंच पर दो के बजाय एक ही छात्र को बैठाया जाएगा। परीक्षा हॉल में छात्र अपनी कॉपी टेबल पर छोड़कर निकल जाएंगे। बाद में शिक्षकों द्वारा सभी कॉपियां एकत्र की जाएंगी। बता दें, बरकतउल्ला विवि से सम्बद्ध कॉलेजों में सवा लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं।

एकेडमिक कैलेंडर को दो महीने आगे बढ़ाया जाए
कुल सचिव डॉ. बी भारती ने बताया कि मेरा यह सुझाव है कि इस बार एकेडमिक कैलेंडर को दो महीने आगे बढ़ाया जाए। मेरा व्यक्तिगत सुझाव है कि जनरल प्रमोशन नहीं होना चाहिए। मेरे पास जो छात्रों का फीडबैक आ रहा है वह इसके पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इसकी वजह से मेधावी छात्रों के साथ अन्याय होगा। इस मामले में आखिरी निर्णय शासन का ही होगा, वहीं मान्य होगा।

बीयू का यह है प्रस्तावित परीक्षा शेड्यूल

ग्रेजुएशन
साइंस- 28 मई से 28 जून
आट्र्स- 28 मई से 17 जून
कॉमर्स- 28 मई से 3 जून
मैनेजमेंट- 28 मई से 3 जून
अन्य- 28 मई से 18 जून

पोस्ट ग्रेजुएशन
साइंस- 4 जून से 19 जून
आट्र्स- 4 जून से 19 जून
कॉमर्स- 4 जून से 19 जून
मैनेजमेंट- 4 जून से 19 जून
अन्य- 4 जून से 19 जून