31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंड में बथुआ का जूस पीने के हैं कई फायदे, क्या आपको पता हैं..

बथुआ में विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन बी3, कैल्शियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं..

2 min read
Google source verification
bathua.jpg

Bathua Benefits : ठंड के मौसम में बाजार में मिलने वाली बथुआ की भाजी के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि बथुआ का जूस पीना कितना फायदेमंद होता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ठंड में बथुआ का जूस पीने से कैसे आप अपने आप को कई बीमारियों से बचाते हुए चुस्त और तंदरुस्त बना सकते हैं।

बथुआ में होते हैं ये पोषक तत्व
बथुआ की भाजी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन बी3, कैल्शियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बथुआ मौसमी बीमारियों से बचाव करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं, बथुआ का जूस भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

जानें बथुआ के जूस के फायदे
- बथुआ और नीम को मिलाकर जूस बनाएं। इनमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से ये ब्लड क्लींजिंग और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। दोनों विषाणुओं को मारने की क्षमता भी होती है।
- बथुआ के जूस का सेवन किडनी स्टोन्स को दूर करने में सहायक होता है। यह प्राकृतिक तरीके से शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है और किडनी स्टोन्स को तोड़ने में मदद कर सकता है।
- बथुआ के जूस में मौजूद विटामिन सी, ए, बी कंप्लेक्स और अन्य पोषक तत्वों की मौजूदगी से हार्ट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। ये तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और हृदय से संबंधित समस्याओं का खतरा कम करने में सहायक होते हैं।
- बथुआ में पोटेशियम की मात्रा भी होती है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

(Disclaimer: ये सूचना मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें।)

Story Loader