21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओवन में ही नहीं कुकर में भी बनाई जा सकती है स्वादिष्ट बाटी, जानिए बेहद आसान तरीका

ओवन में ही नहीं कुकर में भी बनाई जा सकती है स्वादिष्ट बाटी, जानिए बेहद आसान तरीका

2 min read
Google source verification
bati recepie

ओवन में ही नहीं कुकर में भी बनाई जा सकती है स्वादिष्ट बाटी, जानिए बेहद आसान तरीका

भोपालः बाटी खाना मध्य प्रदेश समेत भारत के उन सभी राज्यों में पसंद किया जाता है, जहां के लोग गेहूं से बनी रोटी खाते हैं। इनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्य शामिल हैं। वैसे तो इसे मुख्य तौर पर दाल के साथ खाना पसंद किया जात है। लेकिन, खासकर मध्य प्रदेश में इसके साथ बैगन का भर्ता खाना भी लोग पसंद करते हैं। इसके अलावा नॉनवेज खाने वाले भी ग्रेवी वाली कई डिशेज के साथ इसे शौख से खाते हैं। पहले आमतौर पर इसे कंडों की आंच पर सेंककर बनाया जाता था, लेकिन जब से भारतीय किचन में ओवन की इंट्री हुई है, तब से इसे कंडों पर बनाने का चलन ना के बराबर हो गया है। इसका कारण ये है कि, कंडों पर सेकने वाली विधि बेहद जटिल होती थी, जिसमें धुंएं की समस्या तो होती ही थी, समय भी काफी लग जाता था।

कंडों पर बाटी बनाने की विधि में कमी आने का एक बड़ा कारण ये भी है कि, अब ज्यादातर घरों में ऐसी जगह ही नहीं बची कि, इस विधि से बनाने पर उत्पन्न होने वाले धुएं को घर से बाहर किया जा सके। खैर, इस टेस्टी डिश को बनाने की विधि में ओवन अपनी जगह बनाने में जल्दी ही कामयाब भी हो गया। लेकिन, ज्यादातर लोगों का मानना है कि, ओवन में बनने वाली बाटी का स्वाद वैसा नहीं होता, जो कंडों पर बनने वाली बाटी का होता है। इसलिए आज हम आपको कुकर पर बाटी बनाने आसान तरीका बनाने जा रहे हैं। कुकर में बनने वाली बाटी काफी स्वादिष्ट तो होती ही है, इसे ओवन के मुकाबले गैस पर काफी आसानी से भी बनाया जा सकता है।

इस तरह जाने कुकर में बांटी बनाने की पूरी विधि

अगर आपको भी ओवन में बनने वाली बाटियों का टेस्ट खास पसंद नहीं आता, तो आप एक बार ज़रूर कुकर में बाटी बनाकर देखें। आपको इस विधि से बनने वाली बाटी ज़रूर पसंद आएगी। आइये जानते हैं, दो लोगों के लिए बनाई जाने वाली बाटी को बनाने का आसान तरीका…।

विधि

–सबसे पहले बाटी का आटे को अच्छे से गूंद लें

–हल्की आंच पर कुकर को गर्म होने के लिए रख दें

–अब कुकर में थोड़ा सा घी या तेल डालकर गर्म होने पर उसे कुकर की तली में अच्छे से घुमा लें, याद रखें कि आइली स्टीम के तौर पर इस्तेमाल किया जाना है, इसलिए इसे कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें

–अब विधि पूर्वक आटे की बाटी बना लें

–अब इन बाटियों को कुकर में डालकर ढक्कन लगा दें

–बीच में एक बार कुकर का ढक्कन खोलकर बाटी पलट लें, फिर से ढक्कन बंद कर दें। इस तरीके से बाटी में इस्टीम तो बनेगी ही, साथ ही ये इसमें चारों ओर से सिक भी जाएगी। इसमें 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

–आपकी स्वादिष्ट बाटी बनकर तैयार है। इसे आप दाल,बेगन भर्ते या किसी ग्रेवी वाली नॉनवेज डिश के साथ परोस सकते हैं।

नोटः बाटी बनाने में उन सभी चीजों का इस्तेमाल होगा, जिसे बाटी की रेसिपी में मिलाते है।