23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाली प्लॉट बन रहे बीमारियों की वजह

खाली प्लॉट बन रहे बीमारियों की वजह  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak tripathi

•

Updated: 30 Aug 2018, 10:31 AM IST

news

खाली प्लॉट बन रहे बीमारियों की वजह

भोपाल/कोलार. शहर को स्व'छ बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जाने वाले स्व'छता अभियान की पहुंच कोलार तक नहीं हो सकी है। जगह-जगह लगे रहने वाले कचरे के ढेर रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसके अलावा खाली प्लॉट्स कचरे और गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो गए हैं। वार्ड 82 स्थित सर्वधर्म बी सेक्टर में जगह-जगह खाली प्लॉट में सीवेज का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने नगर निगम के तमाम अधिकारियों को इसकी शिकायत की है, पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

गंदगी से घिरा प्याऊ
पार्क में आने वाले लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए बरसों पहले अरेरा कॉलोनी ई 2 स्थित पार्क में प्याऊ का
निर्माण किया गया था, लेकिन नगर निगम की अनदेखी से प्याऊ के आसपास कचरे और गंदगी का ढेर लगा रहता है। इससे इस प्याऊ की उपयोगिता ही तकरीबन समाप्त हो गई है। प्याऊ के आसपास गंदगी होने से लोग भी इसका पानी पीने से बचते हैं। रहवासियों का कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद भी प्याऊ में पानी नहीं भरा जाता।

आधी सड़क बनाकर भूले जि मेदार
राहगीरों को जाने आने में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए राजधानी परियोजना प्रशासन ने करोड़ो रूपए की लागत से दानिशकुंंज से शाहपुरा जाने वाली सड़क का निर्माण करवाया था। लेकिन देखरेख नहीं होने के कारण सड़कों पर बडे बडे गड्ढ़े राहगीरों के जान की आफत बने हुए हैं।सड़क में गड्ढ़े होने से राहगीरों ने एक तरफ से जाना आना शुरू कर दिया। वही सीपीए द्वारा सड़क मे हुए गड् ढे को केवल एक तरफ भर कर अपनी जि मेदारी पूरी कर ली।

नहीं उठाया जा रहा कचरा
नगर निगम के द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए राजधानी मेें कटेंनर तो रखवाए गए है ,लेकिन इन कटेनरों से कचरा नहीें
उठाया जा रहा हैं। कचरा जमा होने से आसपास के दुकानदार बदबू से परेशान है। वार्ड 84 स्थित बैरागढ़ चीचली मु य मार्ग पर रखे इस कंटेनर में कचरा नहीं उठाए जाने से रहवासियों को बीमारी का डर सता रहा हैं।