26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत

संत आशाराम नगर में आचार्य मनोज अवस्थी ने पहले दिन सुनाई राजा परीक्षित और 24 अवतारों की कथा

less than 1 minute read
Google source verification
bhagwat.jpg

,,,,

भोपाल. बागमुगालिया क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद पार्क स्थित संत आसाराम नगर, फेस-1 में श्रीमद् भागवत कथा की जा रही है। कथा अंतरराष्ट्रीय कथाकार आचार्य मनोज अवस्थी महाराज के श्रीमुख से श्रवण कराई जाएगी। कथा की शुरुआत रविवार सुबह 12 बजे से कलश यात्रा निकाल कर की गई। कलश यात्रा संत आशाराम नगर शिव मंदिर से शुरू होकर कॉलोनी से होते हुए राम मंदिर, भेल संगम चौराहा, हर सिद्धि मंदिर के बाद कथा स्थल पर पहुंची।

इस दौरान कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कथा मेंं मुख्य यजमान शैल बीएस कुशवाह (राजावत) हैं। कथा रोजाना दोपहर 2 से 5.30 बजे तक की जाएगी। पहले दिन की कथा सुनाते हुए आचार्य मनोज अवस्थी ने सुखदेव जी और राजा परीक्षित का मिलन और चौबीस अवतारों का वर्णन किया गया। रविवार को कथा सुनने बड़ी संख्या में कॉलोनी के साथ ही आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालु पहुंचे।


video-

कलश यात्रा में ढोल की थाप पर नाचते गाते निकले श्रद्धालु
सोनागिरी बी सेक्टर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा की जा रही है। इसकी शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाल कर की गई। कलश यात्रा इच्छापूर्ण महादेव मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल दुर्गा मंदिर पहुंची। कथा में मुख्य यजमान सपत्नीक एसबी सिंह हैं। कथा का वाचन आचार्य राजकुमार शास्त्री द्वारा की जा रही है।

कथा के पहले दिन महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। इसके बाद धुंधकारी की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा रोजाना दोपहर 2 से 5 बजे तक की जाएगी। कलश यात्रा में रीता सिंह, मनोरमा सिंह, प्रवीण सिंह, एबी शर्मा, अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, गोकुल कुशवाह, प्रकाश गढ़वाल, केवी मेवाड़ा, भगवत विश्वकर्मा, कमल शर्मा, सीताराम ग्वाला, प्रकाश दरयानी, श्रीधाम वृंदावन से आए आचार्य चतुर नारायण शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शमिल हुए।

video-