21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसिडिटी की समस्या को चुटकियों में दूर करती है किशमिश, होते हैं कई सारे असरदार फायदे

जानिए किशमिश के असरदार फायदे.....

2 min read
Google source verification
kismis.jpg

Benefits of Kishmish

भोपाल। ठंड के मौसम में किशमिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है. इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं। इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दियों में होने वाले वायरल व इन्फेक्शन से बचाव रखती है। बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसी ड्राई फ्रूट आइटम अगर मुट्ठी भर खा लें तो दिनभर का पोषण आपको आसानी से मिल जाता है। किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मिठाई, खीर और दूसरी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है लेकिन एक बेहतरीन स्वाद के अलावा ये सेहत का भी खजाना है। जानिए किशमिश खाने से होने वाले लाभ.....

- किशमिश में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह एनीमिया से बचाव करता है। इसके अलावा इसमें कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनते हैं और खून कमी नहीं होती।

- किशमिश में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सेलीनियम होता है जो कमजोर लीवर, गुप्त रोगों और कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को दूर करता है।

- अगर आपको एसिडिटी रहती है तो रोज सुबह शाम पानी में भीगी हुईं 5 से 6 किशमिश का सेवन जरुर करें। इससे आपको काफी हद तक आराम महसूस होगा।

- इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है। जिन्हें रतौंधी की परेशानी हो या आंखों की मांसपेशियां कमजोर हों, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

- किशमिश में आयरन कंटेंट और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भी खूब होता है। इस तरह ये अनीमिया दूर करने में भी कारगर है। इस वजह से किशमिश का पानी महिलाओं को भी पीना चाहिए।

- किशमिश में आयरन कंटेंट और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स भी खूब होता है। इस तरह ये अनीमिया दूर करने में भी कारगर है। इस वजह से किशमिश का पानी महिलाओं को भी पीना चाहिए।