29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गलत पार्किंग करके जाम लगाने वाले सावधान ! इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

अवैध व अनियमित पार्किंग की सूचना हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर दें.....

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल। अगर आप अपनी गाड़ी को कहीं पर भी पार्क कर देते हैं तो सावधान हो जाएं। शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे अनियमित तरीके से वाहन पार्क करने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। एमपी नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा के आसपास अवैध पार्किंग का संचालन हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए लोगों से अपील की है कि अपने वाहन पार्किंग स्थल पर ही रखें। ऐसा नहीं करने वालों के वाहनों को जब्त किया जाएगा। साथ ही ट्रैफिक जाम लगाने का केस भी दर्ज किया जा सकता है।

न्यूनतम दरों पर पार्किंग स्थल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि रोशनपुरा, न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, एमपी नगर सहित शहर के प्रमुख बाजार स्थानों पर पार्किंग के लिए न्यूनतम दरों पर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए परेशानी से बचने के लिए इन पार्किंग स्थलों में ही गाड़ी पार्क करें।

हेल्पलाइन नंबर पर भेजें सूचना

ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर गोपनीय तरीके से अवैध पार्किंग स्थलों का संचालन एवं अनियमित पार्किंग करने वाले लोगों की जानकारी देने की अपील की है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात फोन नम्बर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।