
'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रभारी दिग्विजय सिंह कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नहीं आएंगे नजर, कमलनाथ को लिखा पत्र
भोपाल. कांग्रेस पार्टी के बैनर तले राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सूबे में अपने नेता के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। तैयारियों के तहत प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा बैनर और पोस्टर लगाए जाने हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि, प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में प्रमुख चेहरे पूर्व मुुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े मध्य प्रदेश में लगने वाले बैनर - पोस्टरों में कहीं नजर नहीं आएंगे।
इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को खुद ही एक पत्र लिखा है। पत्र के जरिए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि, उन्हें यात्रा से जुड़े होर्डिंग,पोस्टर से दूर रखने का आग्रह किया है। पत्र में लिखा है कि, भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल बैनर पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए। यात्रा के पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ की ही तस्वीरें रहें तो ठीक है। हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी भी हैं।
महाराष्ट्र से एमपी में आ रही है भारत जोड़ो यात्रा
आपको बता दें कि, सितंबर महीने से कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। आने वाले दिनों में ये यात्रा महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है।उम्मीद जताई जा रही है कि, निमाड़ अंचल के बुरहानपुर जिले से यात्रा मध्य प्रदेश में एंट्री करेगी और मालवा क्षेत्र के आगर मालवा से होते हुए राजस्थान की तरफ निकल जाएगी।
अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो
Updated on:
30 Oct 2022 01:33 pm
Published on:
30 Oct 2022 01:06 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
