7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jp Nadda news: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा कैंसिल, यह है वजह

मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर भोपाल में होने वाली थी अहम बैठक...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 21, 2023

jp.png

भारतीय जनता पार्टी (bharatiya janata party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा अचानक कैंसिल हो गया है। वे 22 जुलाई को भोपाल में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए आने वाले थे। इसी बैठक में भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहने वाले हैं। इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश में तीन माह बाद होने वाले चुनाव को लेकर खास रणनीति बनने वाली थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) भोपाल नहीं आ रहे हैं। उनके आने का कार्यक्रम अचानक कैंसिल हो गया है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा 22 जुलाई को भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की अहम बैठक में शामिल होने वाले थे। इस बैठक में अगले तीन माह बाद होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार होना था। जेपी नड्डा का दौरा निरस्त होने का कारण फिलहाल नहीं बताया गया है।

क्यों अहम है नड्डा का दौरा

पिछले कुछ दिनों से चल राजनीतिक हलचल से जेपी नड्डा का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। नड्डा इससे पहले 27 जून को भोपाल आए थे। उस दौरान उन्होंने भोपाल में देर रात तक एमपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ बैठक की थी।

26 को आ सकते हैं भोपाल

इधर, खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल आने का कार्यक्रम था, लेकिन उनका कार्यकाल भी टल गया है। अमित शाह 30 जुलाई को भोपाल आने वाले थे। माना जा रहा है कि अमित शाह के साथ ही जेपी नड्डा 26 जुलाई को भोपाल आ सकते हैं। गौरतलब है कि अमित साह ने 11 जुलाई को भोपाल का दौरा किया था। एक मैराथन बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि वे अगली बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लेने आएंगे।