5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने भरी हुंकार… किसान स्वावलंबी और ग्राम बनें संपन्न तभी होगा समर्थ भारत

- अखिल भारतीय कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की दो दिवसीय कार्यशाला भोपाल के शारदा विहार में शुरू - किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एफपीओ बनें यही हमारा प्रयास - देश के 86 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने में भी एफपीओ की भूमिका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Singh Tomar

•

Updated: 27 Apr 2023, 9:26 PM IST

देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने भरी हुंकार... किसान स्वावलंबी और ग्राम बनें संपन्न तभी होगा समर्थ भारत

देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने भरी हुंकार... किसान स्वावलंबी और ग्राम बनें संपन्न तभी होगा समर्थ भारत

भोपाल. कृषि प्रधान आंचलिक भारत को संपन्न और वहां के युवाओं को स्वावलंबी और उद्यमी बनाने की कवायद तेज है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर, शारदा विहार में किया गया। भारतीय किसान संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि किसान को स्वावलंबी, गांवों को संपन्न बनाकर हम समर्थ भारत बनाने के उपक्रम को साकार कर सकते हैं। इसके लिए पहले कृषक उत्पादक संगठनों को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना होगा। इससे 86 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। कुलकर्णी ने कहा कि एफपीओ अंचल के गांवों में विकास कार्य करने की इकाई के रूप आज सामने आ रहे हैं। ये किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सशक्त माध्यम बन रहे हंै। एफपीओ के कुशल संचालन व व्यवसायिकता गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। कार्यशाला के माध्यम से भारतीय किसान संघ इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उद्घाटन सत्र में मंच पर किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया, अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, रोजगार आयाम प्रमुख कुमारस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना की उपस्थिति रही। मंच का संचालन ऋषि कुमार ने किया।

18 प्रदेशों के कृषक उत्पादक समूह हुए शामिल
भारतीय किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में 18 प्रदेशों के लगभग 150 एफपीओ के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए हैं। ये दो दिन तक रहकर विषय विषेषज्ञों से मार्गदर्शन लेंगे। अपनी कार्य कुशलता में वृद्वि करेंगे। कार्यशाला के तृतीय सत्र में अकाउंट से संबंधित समस्याओं का समाधान ख्यातिलब्ध सीए व सीएस ने किया। इन्होंने एफपीओ के निदेशकों व सीईओ के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

नाबार्ड के अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण दिया
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि कार्यशाला में नाबार्ड नवकिसान के अधिकारी सौरभ शर्मा ने भी एफपीओ के प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, देशभर से आए एफपीओ व सीबीबीओ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।