7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोप- ‘टीआई कभी बीवी को ले जाते हैं, कभी बेटी को’, सीएम हाउस के बाहर परिवार का धरना

देहात थाना प्रभारी पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप...बोले-एसपी से शिकायत की पर नहीं मिला न्याय..

2 min read
Google source verification
ti.jpg

भोपाल. भिंड का एक परिवार भोपाल में सीएम हाउस के बाहर न्याय की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठा हुआ है। पीड़ित परिवार ने भिंड देहात थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के साथ धरने पर बैठे युवक ने बताया कि कभी टीआई उसकी पत्नी को साथ ले जाते हैं तो कभी उसकी बेटी को। टीआई की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने एसपी से भी शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद अब परिवार भोपाल में सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गया है।

टीआई कभी बीवी को ले जाते हैं तो कभी बेटी को- पीड़ित
सीएम हाउस के बाहर पत्नी व बेटी के साथ धरने पर बैठे पीड़ित ने बताया कि वो भिंड जिले के नुन्हाटा गांव का का रहने वाला है जो वर्तमान में भिंड के वार्ड नंबर-11 में रहता है। उसका अपने मकान मालिक के साथ मकान खरीदने को लेकर अनुबंध हुआ था जिसका पैसा भी वो मकान मालिक को दे दिया है। लेकिन पैसे लेने के बाद मकान मालिक गायब हो गया और देहात थाना प्रभारी रामबाबू यादव से मिल गया। इसके बाद से ही टीआई रामबाबू यादव मुझे व मेरी पत्नी को परेशान कर रहा है। गुंडों की तरह रात को आकर कभी मेरी बीवी को ले जाता है तो कभी मेरी बेटी को...पीड़ित ने बताया कि जब वो पत्नी या बेटी को ढूंढते हुए थाने पहुंचता है तो पता चलता है कि वहां तो किसी को नहीं लाया गया है। तीन से चार घंटे तक टीआई उन्हें अपने साथ रखते हैं और फिर वापस छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें- बीमार बेटी के इलाज के लिए पिता बन गया चोर, जानिए पूरा मामला

एसपी से शिकायत की पर नहीं हुई कार्रवाई- पीड़ित
पीड़ित ने आगे बताया कि उसने टीआई रामबाबू यादव की हरकतों की शिकायत एसपी से भी की लेकिन एसपी ऑफिस के अफसर भी टीआई की ही तरफदारी करते हैं और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने से परेशान होकर अब वो परिवार सहित भोपाल आया है और सीएम हाउस के बाहर बैठक न्याय का इंतजार कर रहा है।

देखें वीडियो- मां-बेटी पर जंगली हाथी ने किया हमला