
Bhojpuri song made on Monalisa goes viral
Bhojpuri Song on Monalisa : महाकुंभ मेले में अपनी सादगी भरी सुंदरता से वायरल हुई मध्यप्रदेश की मोनालिसा की किस्मत रातोंरात चमक उठी है। महज माला बेचने वाली एक मामूली सी लड़की अब हिरोइन बन गई है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा(Sanoj Mishra) की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा लीड रोल में नजर आएंगी। बॉलीवुड के साथ ही साथ भोजपुरी इंडस्ट्री भी मोनालिसा पर खूब मेहरबान है। मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) पर एक दो नहीं बल्कि, आधा दर्जन से ज्यादा गाने अब तक बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन गानों को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा पर बने लगभग सभी गानों पर मिलियन में व्यूज हैं। यहां देखें भोजपुरी गानों की लिस्ट…
महाकुंभ(Mahakumbh 2025) की वायरल गर्ल मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) की चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन इनके वीडियोस सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं। लोगों के बीच लोकप्रिय मोनालिसा पर बने कई भोजपुरी गाने(Bhojpuri Song) भी जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी सिंगर राजन रंगीला का गाया हुआ गीत 'महाकुंभ के मेला हिलवले बाड़ू' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स मन्नू बादशाह ने लिखे हैं। यूट्यूब पर अब तक इस गाने पर मिलियन में व्यूज आ चुके हैं।
Updated on:
18 Feb 2025 10:58 am
Published on:
17 Feb 2025 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
