24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि महोत्सव: भोलेनाथ, माता पार्वती के विवाह के बाद रिसेप्शन भी होगा

शुरू हुई महाशिवरात्रि की तैयारियां,13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भोले की निकाली जाएगी बारात...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 4 Feb 2018, 9:01 AM IST

Preparations

भोपाल। शहर में महाशिवरात्रि के लिए तैयारियां शुरू हो गई है, और भोले की बारात के लिए मंदिर समितियां तैयारियों में जुट गई हैं। यूं तो 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर जगह-जगह शिव बारात निकलेगी और भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह होगा, लेकिन कई मंदिरों में परम्परानुसार विवाह की रस्मे भी होंगी। इस दौरान महिला भजन, हल्दी और मेंहदी की रस्म, शिव विवाह के साथ-साथ प्रीतिभोज भी होगा।
पुराने शहर के बड़वाले महादेव मंदिर में हर साल परम्परा अनुसा? शिवरात्रि ?? महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन बड़वाले महादेव मंदिर और भवानी मंदिर सोमवारा के सदस्य मिलकर करते हैं।

इसके तहत बड़वाले महादेव मंदिर समिति के सदस्य वर पक्ष की भूमिका निभाते हैं, तो भवानी मंदिर समिति के सदस्य वधु पक्ष की भूमिका में होते हैं। इस दौरान विवाह की सभी रस्मों को बखूबी निभाया जाता है।

हल्दी, मेंहदी से लेकर रिसेप्शन, उसके बाद होली उत्सव बड़वाले महादेव मंदिर में होता है, और पहली होली मनाने के लिए मां भवानी मायके यानि भवानी मंदिर पहुंचती है। इस बार भी बड़वाले महादेव मंदिर में 6 फरवरी से इस महोत्सव की शुरुआत होगी, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कई आयोजन होंगे। मंदिर समिति के प्रमोद नेमा ने बताया कि मंदिर में 36 सालों से शिव बारात निकाली जा रही है, और हर साल परम्परा और विवाह की रस्मों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मंदिर समिति के प्रकाश मालवीय ने बताया कि 13 फरवरी को शिव बारात निकालेगी और रात्रि में 9 बजे वरमाला भवानी मंदिर सोमवारा में होगी। इसी प्रकार 17 फरवरी को बधाई बुल्उआ होगा, जिसमें महिलाएं भाग लेगी। इसी प्रकार 18 फरवरी को रिसेप्शन यानि महाप्रसाद वितरण होगा।

पिपलेश्वर मंदिर में बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नेहरू नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भी महोत्सव की शुरुआत सोमवार से होगी। यहां दोपहर 12 बजे से भक्तों द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा, साथ ही रुद्र यज्ञ होगा। यह महोत्सव 14फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। इसी प्रकार 6 फरवरी से 14 फरवरी तक महिला मंडल द्वारा नवाहण मानस पाठ किया जाएगा। इसी प्रकार शिव बारात के पूर्व यहां भी हल्दी, मेंहदी का कार्यक्रम होगा।

नटबाबा मंदिर में मकर संक्रांति से चल रहा अखंड पाठ

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में होशंगाबाद रोड स्थित नटबाबा मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लगातार २४ घंटे रामायण का पाठ किया जाता है, स्थानीय रहवासी, विभिन्न कॉलोनियों के रहवासी, विभिन्न मंडलियां सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अखंड पाठ के लिए पहुंच रहे हैं। यह अखंड पाठ महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। मंदिर में हर साल एक माह का अखंड रामचरित मानस पाठ किया जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु शिवरात्रि पर दर्शनों पहुंचते हैं।