
, शहर के शिवालयों में हुआ भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार -
भोपाल. शिव प्रदोष पर शहर के शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। इस मौके पर शहर के शिवालयों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखे और पूजा अर्चना की। इसी प्रकार मंदिरों में भी सुबह जलाभिषेक, रूद्राभिषेक के साथ पूजा अर्चना की गई और प्रदोष काल में श्रृंगार किया गया।
दो क्विंटल फूलों से वटेश्वर,
पुराने शहर के बड़वाले महादेव मंदिर में भगवान वटेश्वर का विभिन्न फूलों से श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में लगभग दो क्विंटल फूलों से गर्भगृह में साज सज्जा की गई। मंदिर में सुबह यहां जलाभिषेक, रूद्राभिषेक किया गया। मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शनार्थी दर्शन के लिए पहुंचे। इसी प्रकार शाम को मंदिर में गुलाब, मोगरा, रजनीगंधा सहित विभिन्न प्रकार के दो क्विंटल फूलों से भगवान वटेश्वर का श्रृंगार किया गया और फूलों से रंगोली सजाई गई। मंदिर समिति के संजय अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर भगवान को शिवरात्रि महोत्सव का आमंत्रण कार्ड अर्पित किया गया।
मुक्तेश्वर महाकाल की भस्म आरती और श्रृंगार
छोला विश्राम घाट के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया और रात्रि तक दर्शन का सिलसिला चलता रहा। मंदिर के पं. गोपालकृष्ण पुरोहित ने बताया कि मंदिर में खास उत्सवों पर भगवान की भस्म आरती की जाती है। बुधवार को साल के पहले प्रदोष के मौके पर सुबह भस्म आरती की गई और विशेष पूजा अर्चना हुई। रात्रि तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा।
गुफा मंदिर में अभिषेक, श्रृंगार
शहर के लालघाटी के गुफा मंदिर में भी प्रदोष के मौके पर विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान मंदिर में सुबह वैदिक पंडितों द्वारा अभिषेक, पूजा अर्चना की गई। इस दौरान शिव महिमन का पाठ किया गया और विशेष अनुष्ठान हुए। इसी प्रकार फूल, धतुरा सहित अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। मंदिर के पं. लेखराज शर्मा ने बताया कि प्रदोष पर श्रृंगार दर्शन का सिलसिला रात्रि तक जारी रहा।
Published on:
21 Feb 2024 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
