
शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में फूलों की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है। जाहिर है जिस घर में शादी होती है वहां फूलों की जरुरत हर छोटे बड़े फंक्शन में पड़ती है और अगर आपके घर में भी शादी है या फिर किसी भी प्रकार का कोई फंक्शन या पूजा है तो आपको भी फूलों की जरुरत पड़ती ही होगी तो चलिए आपको भोपाल के उस फूल बाजार के बारे में बताते हैं जो कि बेहद सस्ता तो है ही साथ ही साथ यहां फूलों की क्वालिटी भी काफी अच्छी मिलती है। हम बात कर रहे हैं भोपाल के 10 नंबर मार्केट की फुलवारी की।
फुलवारी में फूलों की भरमार
भोपाल के 10 नंबर मार्केट में लगने वाली फुलवारी फूलों के मामले में पूरी जगह में सबसे प्रसिद्ध है यहां की फुलों के दुकान जितने पुरानी है उतने ही प्रसिद्ध और आपके यहां फूलों के अलावा भी बहुत कुछ मिल जाएगा ।
फुलवारी में बहुत से प्रकार के फूलों के ऑप्शन हैं। यहां बहुत प्रकार के फूल मिलते हैं, जैसे मोगरा, गेंदा, गुलाब, चमेली, भांग, धतुरा, कमल, रजनीगंधा, कनेर, सूरजमुखी और अन्य इन फूलों की कीमत भी बाजार के मुकाबले काफी कम होती है।यहां से आप सस्ते दाम में फूल खरीद सकते है।भगवान को चढ़ाने के लिए एक पूरा टोकरा भी खरीद सकते हैं जिसमें आप अपने हिसाब से फूल रखवा सकते हैं।
भोपाल में फूलों की एक ऐसी मंडी है, जहां तरह-तरह के फूल मिलते हैं। ये जगह फुलवारी के नाम से प्रसिद्ध है यहां लोग दूर दूर से अलग-अलग प्रकार के फूल खरीदने आते हैं ये फुलवारी 10 नंबर मार्केट में है ये बड़ी सी फूलों की मार्केट है और यहां हर त्योहारों के लिए फूल मिल जाते है सावन के लिए आप यहां से फूल खरीद सकते हैं रेट भी अन्य बाजारों के मुकाबले कम है।
Updated on:
24 Feb 2024 06:05 pm
Published on:
24 Feb 2024 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
