5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपीईएसबी ने फिर बदली अहम परीक्षा की तारीख, बिगड़ा कैलेंडर

MPESB- 12 परीक्षाओं में से 3 की तारीखें बदली, बार-बार बदल रहीं ईएसबी की तारीख

2 min read
Google source verification
बार-बार बदल रहीं ईएसबी की तारीख

बार-बार बदल रहीं ईएसबी की तारीख- Photo AI

MPESB- उमा प्रजापति, भोपाल. मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) एक बार फिर सुर्खियों में है। अब इसकी भर्ती परीक्षाओं की बार बार बदलती तिथियों को लेकर चर्चा चल रही है। इससे मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) का कैलेंडर बुरी तरह बिगड़ गया है। शेड्यूल के बाद भी परीक्षा की तारीखों में बार-बार बदलाव हो रहा है। इससे मप्र कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं में सम्मिलित होनेवाले लाखों अभ्यर्थी असमंजस में हैं। हाल ही में मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार व उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा की तारीख बदल दी गई। पहले यह 9 अप्रेल को तय थी। अब 26 अप्रेल को होगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की यह कोई पहली परीक्षा नहीं है, जिसकी तारीख बदली गई। एमपीईएसबी की 12 परीक्षाओं में से 3 की तारीखें बदली गई हैं। 8 की तो अब तक तारीख तय भी नहीं की हैं।

7 को वनरक्षक परीक्षा:

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की परीक्षाओं की तिथियां बदलने से अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। मंडल की वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरीे सहायक जेल अधीक्षक के 728 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 7 अप्रेल को है। इसके लिए दो लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इसकी तारीख तो 3 बार बदली

समूह-01, उपसमूह-02 संयुक्त भर्ती परीक्षा की तिथि भी मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा हाल ही में बदली गई। वहीं, ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती परीक्षा की तारीख तीन बार बदल गई। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की 15 दिसंबर को होनी वाली परीक्षा को पहले 23 जनवरी किया। बाद में 28 जनवरी तक तारीख खिसका दी।

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की परीक्षा कैलेंडर की स्थिति

12 परीक्षाएं होनी है अप्रेल-दिसंबर तक
4 परीक्षाओं की तारीखें तय
8 परीक्षाओं की तारीखें तय नहीं
3 परीक्षा की तारीख बदल गई

मध्यप्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) को विभिन्न परीक्षाओं का दायित्व

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) को विभिन्न परीक्षाओं का दायित्व सौंपा गया है। राज्य में पुलिस, नर्सिंग और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की इसकी आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी तय की गई है। समूह 1, 2, 3, 4, 5 परीक्षाएं भी इसी के अधीन हैं।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) को पहले व्यापम के नाम से जाना जाता था। इसके माध्यम में 2026 में कई अहम परीक्षाएं ली जानी हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की वन रक्षक, जेल प्रहरी, पुलिस उप-निरीक्षक (SI), स्टाफ नर्स जैसी कई भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।