30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 लोगों की मौत का मंजर वीडियो में हुआ कैद, नहीं मिला डूबते लोगों को तिनके का सहारा

बारिश तेज होने के कारण टेंट लगाया जा रहा है सभी मृतक एक ही जगह रहने वाले बताए जा रहे है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Sep 13, 2019

bhopal

भोपाल। राजधानी के खटलापुरा में हुए हादसे मेें सभी मृतको का पीएम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर पिपलानी क्षेत्र के 1100 क्वार्टर पहुंच गए है। बारिश तेज होने के कारण टेंट लगाया जा रहा है सभी मृतक एक ही जगह रहने वाले बताए जा रहे है।

येे है मामला

राजधानी के छोटा तालाब स्थित खटलापुरा घाट पर आज सुबह करीब पौने 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के रहने वाले 17 लोग खटलापुरा घाट में नाव में सवार होकर गणपति का विसर्जन करने गए थे तभी नाव पलट गई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

1100 क्वार्टर में छाया मातम
पिपलानी क्षेत्र के पुराने 1100 क्वार्टर में मातम छा गया है। हर कोई इस घटना को सूनकर हैरान है। लोगों का कहना है कि कुछ घंटोें पहले इसी जगह पर जहां ढोल नगाड़ा बजा रहा था वहां अब लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


नाव चलने वाले पर प्रकरण दर्ज
नाव हादसे में फरियादी निर्मल कुमार दास पिता दिलीप कुमार दास निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी की रिपोर्ट पर नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम एवं चंगु बाथम के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 1033/19 धारा 304(A) भादवि० का पंजीबद्ध किया गया है।

मृतकों के नाम व पते:-

1- परवेज़ पिता सईद खान उम्र 15 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

2- रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

3- करण पिता...... उम्र 16 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

4- हर्ष पिता ..... उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

5-सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

6- राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

7- विक्की पिता रामनाथ उम्र 28 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

8-विशाल पिता राजू उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

9-अर्जुन शर्मा पिता......उम्र 18 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

10-राहुल मिश्रा पिता ......उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

11- करण पिता पन्नालाल उम्र 26 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

Story Loader