भोपाल. 1975 में बनकर तैयार शहर के सबसे पुराने आरओबी में एक चेतक ब्रिज पर दो महीने ट्रैफिक बंद रहेगा। पुल को चौड़ा करने के लिए पहले चरण में फुटपाथ को तोड़ा जाएगा, इसके बाद यहां अतिरिक्त चौड़ाई का कंक्रीट स्लैब डाला जाएगा।नया स्लैब आरसीसी कॉलम पर खड़ा होगा। इस काम को पूरा होने में कम से कम दो महीने का वक्त लगेगा। इस दौरान पुल पर ट्रैफिक बंद रखने की तैयारी है। रिनोवेशन वर्क दिसंबर 2017 तक चलेगा जिसके बाद ब्रिज की चौड़ाई में 7.5 मीटर तक इजाफा किया जाएगा। कंस्ट्रक्शन के बाद ब्रिज केपिसिटी में 7 हजार पैंसेजर कार यूनिट से बढ़कर 12 हजार पीसीयू प्रतिदिन हो जाएगी।
फिलहाल एेसा है वर्क प्लान
चेतक ब्रिज को सिक्स बनाने के लिए एमपी नगर साइट पर रेलवे ट्रैक के किनारे दो मीटर चौड़ाई वाले आरसीसी कॉलम खड़े किए जाएंगे। एेसा ही कंस्ट्रक्शन बीएचईएल चौराहे की तरफ होगा। इस ओर सिर्फ कस्तूरबा नगर की सर्विस रोड रिनोवेशन वर्क से प्रभावित होगी। सड़क किनारे की दो मीटर जगह कॉलम के लिए लिए जाने से यह मार्ग पहले से संकरा हो जाएगा। पहले इस साइट पर दुकानों का कुछ हिस्सा गिराने की बात चल रही थी ताकि सर्विस रोड का दायरा बढ़ाया जा सके। डिजाइन के मुताबिक एमपी नगर साइट और भेल साइट की ओर एेसे 6 कॉलम तैयार किए जाने हैं।
भेल जाने वालों को झेलना होगा जाम
सावरकर सेतु के निर्माण के बाद रेलवे ने हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके साथ तीसरी रेलवे लाइन के लिए हबीबगंज अंडर ब्रिज को भी बंद है। फिलहाल में शहर से भेल की आेर जाने वाला और उसे तरफ से आने वाला ट्रैफिक चेतक ब्रिज और सावरकर सेतु से ही आता जाता है। चेतक ब्रिज के बंद होने से लोगों की समस्या और बढ़ जाएगी।
कम होगा दबाव
बारिश के मौसम में चेतक पर जाम की समस्या आम थी। चौड़ीकरण से ज्योति टॉकीज और भेल चौराहे पर ट्रैफिक लोड कम होगा। ब्रिज से एमपी नगर, नया भोपाल, भेल, अलकापुरी, अवधपुरी, कटारा हिल्स सहित होशंगाबाद से आने वाला हेवी ट्रैफिक गुजरता है।
एक नजर चेतक ब्रिज पर
कुल लंबाई646 मीटर
फिलहाल चौड़ाइ12.8 मीटर
रेनोवेशन के बाद चौड़ाई20.3 मीटर
ब्रिज की चौड़ाई में वृद्धि7.5 मीटर
दोनों चौराहों पर चौड़ाई24 मीटर
फुटपाथ तोडऩे की कार्रवाई जून के अंत तक शुरू होगी। तब ट्रैफिक पुलिस की मदद से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।