
Religious Conversion प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
MP News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में धर्मांतरण के मामले ने सबको चौंका दिया है। इस केस में तीन नाबालिगों का धर्मांतरण और दुष्कर्म करने के मामले में एसआइटी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे केस का भोपाल में रिक्रिएशन किया गया है। वहीं जांच कर रही टीम को मुख्य आरोपी अल्तमस के मोबाइल से 300 से ज्यादा वीडियो मिलने की बात सामने आई है। इन वीडियो में कथित तौर पर कट्टरपंथी सामग्री शामिल थी, जिसका इस्तेमाल नाबालिग बच्चियों का ब्रेनवाश और उन्हें प्रभावित करने के लिए किया जाता था।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल में फिलहाल कुछ आपत्तिजनक और कुछ अन्य वीडियो मिले हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने कई वीडियो डिलीट कर दिए थे। जांच टीम अब डिलीट किए गए वीडियो को रिकवर करने में जुटी हुई है, क्योंकि यही इस पूरे नेटवर्क की असली कड़ी माने जा रहे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन वीडियो के जरिए पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली और उससे जुड़े अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है।
जांच के दौरान पुलिस ने भोपाल में क्राइम सीन रिक्रिएशन भी किया, जिसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके अलावा आरोपियों के इस्तेमाल किए गए मोबाइल, बुर्का और अन्य सामग्री भी जब्त कर कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।
लगातार इस केस में रोज नए खुलासे हो रहा है। जांच कर टीम ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क भोपाल से संचालित हो रहा था और इसके तार अन्य इलाकों से भी जुड़े हैं। इस दौरान मिले डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी मदद से डिलीट डेटा को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस साक्ष्यों से कई बड़े राज खुल सकते हैं। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में तीन नाबालिग लड़कियां बुर्का पहनकर अपने घर पहुंची थीं. उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन और अवैध संबंधों की दर्दभरी कहानी बयां की थी. इसके बाद में पीड़िता की मां ने पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाई और बताया कि उसकी लड़की को आरोपी बहला-फुसलाकर अशोकनगर से भोपाल ले गए. इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और उसके साथ अवैध संबंध बनाए. फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना जस्सी किन्रर को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि उसने ही भोपाल में लड़कियों की दोस्ती मुस्लिम महिलाओं से करवाई।
Published on:
23 Apr 2026 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
