9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

-पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था छात्र
less than 1 minute read
Google source verification
Hamirgarh police nexus with gravel mafia: DO ignored at night, three p

Hamirgarh police nexus with gravel mafia: DO ignored at night, three p

भोपाल. चूनाभट्टी इलाके में रविवार को एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है।

पुलिस ने बताया कि रायसेन के बाड़ी का निवासी अभिषेक लोधी (17) पुत्र गणपत लोधी शाहपुरा इलाके में ममेरे भाई सुरेन्द्र के साथ किराए से रहकर पढ़ रहा था। उसने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था। रविवार दोपहर डेढ़ बजे अभिषेक का भाई सुरेन्द्र बाल कटवाने गया था। वह वापस आया तो दरवाजा बंद मिला। गेट नहीं खुलने पर पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला तो अभिषेक को फंदे पर लटका देखा। अभिषेक के पिता कृषक हैं, वह दो भाईयों में छोटा था। परिजनों के अनुसार अभिरषेक पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था, पहले भी पढ़ाई का अत्यधिक दबाव लेने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था, इसलिए अनुमान है कि पढ़ाई के तनाव में उसने ऐसा कदम उठाया होगा।