
दूल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा काजी। इस कहावत के साथ ही मध्यप्रदेश में इन दिनों एक शादी की चर्चा जोरों पर है। यह शादी रजामंदी के साथ हुई है। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को घर ले जाते हुए भी नजर आ रहा है। इस शादी की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि दूल्हा 103 साल का है और दुल्हन 49 साल की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर 103 साल के हैं और वे भोपाल में रहते हैं। उन्होंने 49 साल की फिरोज जहां से निकाह कर लिया। हबीब मियां की तीसरी दुल्हन उनकी आधी से भी कम उम्र की है। दुल्हन फिरोज जहां के रूप में हबीब मियां को नया हमसफर मिल गया। वो खुद भी पति के इंतकाल के बाद अकेली रह रही थीं। फिरोज के मुताबिक वे इस निकाह के लिए इसलिए भी राजी हो गईं, क्योंकि हबीब मियां का ध्यान रखने वाला कोई नहीं था। इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग 103 साल के हबीब मियां को मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। हबीब नजर की यह तीसरी शादी है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हबीब नजर एक ऑटो में बैठे हुए हैं और वे निकाह के बाद अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट रहे हैं। लोग मुस्कुराते हुए उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। हबीब मियां भी मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
जोश से लबरेज हैं हबीब मियां
शादी का यह वाकया डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है, जबकि इसका वीडियो आज वायरल हो गया। कजियात पहुंचकर निकाह की कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद हबीब मियां बेहद खुश हैं और जोश से लबरेज भी हैं। शादी ब्याह को उम्र से न जोड़ते हुए हबीब मियां कहते हैं कि ये दिल का मामला है, दिल में गुंजाइश होना चाहिए।
पहले ना बोलीं, फिर बोलीं- कबूल है
हबीब मियां के रिश्ते के पोते अमीर खान बताते हैं कि नाना का पहला निकाह 1981 या 1920 में नासिक में हुआ था। बाद में दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ। दोनों पत्नियों का इंतकाल हो चुका है, लेकिन कोई संतान नहीं थी। उम्र के इस पड़ाव में उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ निकाह हुआ है। पहले तो फिराज जहां ने निकाह के लिए मना कर दिया था, लेकिन बाद में बुजुर्ग पति की खिदमत के लिए शादी करने का फैसला ले लिया। फिरोज जहां का कहना है कि वे इस उम्र में भी स्वस्थ हैं।
Updated on:
29 Jan 2024 02:28 pm
Published on:
29 Jan 2024 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
