29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो के लिए आधे ट्रैफिक सिग्नल की बदलेगी लोकेशन

कंपनी ने ट्रैफिक पुलिस को भेजा प्रस्ताव

less than 1 minute read
Google source verification
Bhopal Metro project progress

मेट्रो के लिए आधे ट्रैफिक सिग्नल की बदलेगी लोकेशन

भोपाल. शहर में मेट्रो के काम को देखते हुए जल्द ही आधे सिग्नलों की लोकेशन बदलनी होगी। इस संबंध में मेट्रो कंपनी ने जरूरी कदम उठाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जिसमें बताया गया है कि एम्स से सुभाष नगर तक एवं इसके आगे करोंद चौराहे तक मेट्रो रूट बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सिग्नल को हटाए जाने की आवश्यकता है। ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के सहयोग से नई जमीन की तलाश कर रही है ताकि इन सिग्नल को ऐसे स्थान पर लगाया जा सके जहां से प्रमुख चौक चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सके।
मेट्रो का पहला रूट एम्स से सुभाष फाटक तक बन रहा है इसके बाद इसे आगे बढ़ाकर करौंद चौराहे तक ले जाया जाएगा। इस प्रकार हबीबगंज, गणेश मंदिर, प्रगति पेट्रोल पंप, बोर्ड ऑफिस, गुरुदेव गुप्त चौराहा, जिंसी, जहांगीराबाद, लिली टॉकीज, हमीदिया अस्पताल, कफ्र्यू माता मंदिर, सिंधी कॉलोनी सहित करोंद चौराहे तक मुख्य मार्ग पर लगे हुए ट्रैफिक सिग्नल को हटाए जाने की जरूरत बताई गई है।

आधे से ज्यादा बंद

शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हुए हैं। ट्रैफिक थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल का मेंटेनेंस का कार्य नगर निगम विद्युत यांत्रिकी शाखा के हवाले हैं जिन्हें कई पत्र लिखा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ट्रैफिक सिग्नल के मामले में पुलिस विभाग के पत्र का अध्ययन किया जाएगा एवं जरूरी कार्रवाई के निर्देश जल्द दिए जाएंगे।
-केवीएस चौधरी, निगमायुक्त