
Bhopal Mumbai Flight: राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया 1 जून से मुंबई के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करने जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि एयर इंडिया ने डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से 1 जून से 30 जून तक शेड्यूल फाइनल कर लिया है। केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया को इसकी अनुमति जारी कर दी है।
एयर इंडिया की फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर 7:45 शाम के वक्त पहुंचेगी और रात 8:15 पर वापस रवाना हो जाएगी। यह उड़ान सेवा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त उड़ान मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को भी संचालित होगी। यह उड़ान शाम 7:35 पर भोपाल आएगी एवं 8:15 पर भोपाल से मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि आने वाले मानसून सीजन में अतिरिक्त शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध हो सकती हैं। विमानन कंपनियां नए शेड्यूल बनाने पर विचार कर रही हैं।
Updated on:
23 May 2025, 10:56 AM IST
Published on:
23 May 2025, 10:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.