14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में अब बसों में रहेंगे लोग, भोपाल नगर निगम कर रहा नया प्रयोग

bhopal bus news मध्यप्रदेश में अब लोग बसों में रहेंगे। लोगों को खराब पड़ी बसों में बसाया जाएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह नया प्रयोग किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
bus bhopal

bus bhopal

मध्यप्रदेश में अब लोग बसों में रहेंगे। लोगों को खराब पड़ी बसों में बसाया जाएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह नया प्रयोग किया जा रहा है। भोपाल नगर निगम ने बसों में रैन बसेरे बनाने की पहल की है। खराब बसों को बस स्टॉप पर ही रखा जाएगा। इस साल राजधानी में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए यह कवायद की जा रही है। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इसके लिए खराब बस को बस स्टॉप बनाने के काम का जायजा लिया। अब निगम कमिश्नर को बस में रैन बसेरों के लिए प्लान बनाने को कहा गया है।

लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए सरकार तमाम कोशिश कर रही है। इसके अंतर्गत भोपाल नगर निगम ने भी नई पहल की है। निगम ने लो फ्लोर बसों में रैन बसेरे बनाने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें: एमपी में ‘पैसा दो काम लो’ का सिद्धांत लागू, बड़े नेता के ट्वीट ने मचाई खलबली

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के अनुसार महानगर के कई इलाकों में रैन बसेरे की जरूरत है। ऐसे में 'कचरे से कंचन' थीम पर कंडम या खराब हो चुकी बसों को बस स्टॉप रैन बसेरा के रूप में विकसित करने का प्लान है। इस पर करीब ढाई लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कंडम बसों में फूड एंड व्हील का कल्चर भी विकसित करेंगे जिससे आय भी होगी।

बताया जा रहा है कि बैरागढ़ में एक और रैन बसेरे की मांग आई जिसके बाद निगम ने खराब बसों में रैन बसेरे बनाने का विचार किया। इसके लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की खराब हो चुकी लो फ्लोर बसों को बस स्टॉप के रूप में बदला जा रहा है। बीसीएलएल इन बसोें को कबाड़ में 30-35 हजार रुपए में बेचता है।