13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुराने शहर के वार्डों में महिला मतदाता तो नए शहर में पुरुषों का रहेगा दखल

85 में से 25 वार्डों में महिलाएं होंगी निर्णायक, इनमें से 18 वार्ड संत हिरदाराम नगर, पुराने शहर से जुड़े

2 min read
Google source verification
bhopal ward map

bhopal ward map

भोपाल. नगर निगम चुनावों में संत हिरदाराम नगर व पुराने शहर से जुड़े वार्डों में महिला मतदाताओं तो नए शहर से कोलार क्षेत्र से जुड़े वार्डों में पुरुष मतदाताओं पर फोकस कर चुनावी रणनीति तैयार करना होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नगर निगम के 85 वार्डों में से जिन 25 में महिला मतदाताओं का दबदबा है, उनमें से 18 वार्ड संत हिरदाराम नगर व पुराने शहर से जुड़े हुए हैं। महिला मतदाताओं के दबदबे वाले वार्डों में वार्ड क्रमांक एक, दो, तीन, चार, पांच संत हिरदाराम नगर के हैं, जबकि वार्ड क्रंमांक आठ, नौ, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 24 पुराने शहर से जुड़े हुए हैं। इनमें नेहरू नगर, न्यू मार्केट से जुड़े वार्ड क्रमांक 27, 28, 32 व कुछ भेल क्षेत्र के वार्डों का छोड़ दें तो नए शहर में पुरुष मतदाता महिला मतदाताओं से हर वार्ड में 1000 या इससे अधिक की संख्या में है।

यहां महत्वपूर्ण हैं महिला मतदाता
वार्ड क्रमांक आठ रॉयल मार्केट में 9658 महिला मतदाता है। ये पुरुष मतदाताओं से 200 अधिक है।
वार्ड क्रमांक छह महावीर वार्ड 25 हजार 520 वोटर। इसमेंं 12077 महिलाएं है।
वार्ड क्रमांक नौ बाग मुंशी हुसैन खान में 24 हजार 59 वोटर्स है। इनमें 12 हजार 43 महिलाएं है।
वार्ड क्रमांक दस ईदगाह हिल्स में कुल मतदाता 22 हजार 454 है। इनमें से 10984 महिलाएं है।
वार्ड क्रमांक 18 राममंदिर वार्ड में कुल मतदाता 20 हजार 929 है, लेकिन इनमें 50 फीसदी यानी दस हजार 133 महिला मतदाता हैं।
वार्ड क्रमांक 22 मोती मस्जिद में भी 20,559 मतदाता हैं और इनमें 10 हजार 19 महिला मतदाता हैं।
वार्ड 24 रानी कमलापति में 21 हजार 436 मतदाता है और इनमें 10 हजार 519 महिला मतदाता हैं।

यहां पुरुष मतदाता निर्णायक
वार्ड क्रमांक 46 पंडित रविशंकर शुक्ल में 18,587 मतदाताओं में पुरुष 9,803 हैं।
वार्ड 48 अरेरा कॉलोनी के 16,309 मतदाताओं में पुरुष 8,497 है।
वार्ड 52 मिसरोद में 11,709 महिला मतदाताओं की तुलना में पुरुष मतदाता 12,401 हैं।
वार्ड 54 बरकतउल्ला में 11 हजार 68 पुरुष मतदाता हैं जो महिला मतदाताओं से करीब डेढ़ हजार अधिक हैं।
वार्ड क्रमांक 63 गौतम बुद्ध में पुरुष मतदाता 10 हजार 864 है ये भी महिलाओं से 1300 अधिक हैं।