
कांग्रेस एवं भाजपा कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र लेकर आने वाले उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्होंने सभी नियम कायदों के अनुसार अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाया है इसके बावजूद राजनीतिक दल किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहते और उम्मीदवारों से आज की तारीख में जिला प्रशासन का वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा परिसीमन के बाद शहर के 85 नगर निगम वार्ड में आरक्षण की तस्वीर बदल गई है। एससी, एसटी एवं ओबीसी सीटों पर लड़ने वाले उम्मीदवार अपना बायोडाटा बनवाने के साथ ही संपत्ति का आंकलन एवं पुलिस वेरिफिकेशन जैसे क्रियाकलापों के लिए वकीलों की दौड़ भी लगा रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट से लेकर संबधित थाने एवं वकीलों तक का सर्टिफिकेट बनवाया जा रहा है ताकि निर्वाचन आयोग में पुराने आपराधिक प्रकरण एवं संपत्तियों का स्पष्ट ब्योरा जमा किया जा सके ताकि नामांकन आखिरी समय में निरस्त होने की नौबत नहीं आए।
पचासी वार्ड हजारों दावेदारभाजपा एवं कांग्रेस को नगर निगम सीमा के 85 वार्ड में योग्य उम्मीदवारों की तलाश है। जिला भाजपा कार्यालय एवं रोशनपुरा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा एवं सुमित पचौरी लगातार भावी उम्मीदवारों से चर्चा कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान दोनों राजनीतिक दलों को 800 से ज्यादा बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं।
आप पार्टी भी मैदान में
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने बुधवार को चुनाव समितियों की घोषणा करने के साथ ही ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी यदि सत्ता में आती है तो नागरिकों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा एवं कमर्शियल टैक्स को आधा कर दिया जाएगा।
पार्षद चुनाव लड़ने के उम्मीदवारों से चर्चा जारी है। सभी तरह के दस्तावेज तैयार रखने कहा गया है।
कैलाश मिश्रा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस
हमने बूथवार पहले ही समीक्षा कर ली थी। योग्य उम्मीदवारों के बायोडाटा लिए जा रहे हैं। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
सुमित पचौरी, भाजपा जिला अध्यक्ष
Published on:
08 Jun 2022 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
