3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: भोपाल के चौराहों की बदलेगी सूरत, PWD ने बनाया ‘स्मार्ट’ प्लान

mp news: भोपाल में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से राहत मिलने वाली है। PWD अब शहर के 20 प्रमुख चौराहों को स्मार्ट तरीके से डेवलप करेगा। नीचे पढ़िए लिस्ट में किन चौराहों का नाम शामिल। (road construction)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 30 Jul 2025, 9:20 AM IST

bhopal pwd new traffic crossings bridge approach mp news road construction

bhopal pwd new traffic crossings bridge approach mp news road construction (Patrika.com)

mp news: पीडब्ल्यूडी (PWD) अपनी सडकों से जुड़े चौराहों और ब्रिज के अप्रोच रोड को विकसित करेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने भोपाल शहर के 20 चौराहों की योजना बनायी है। इनमें बावडिया से लेकर गुलमोहर, शाहपुरा, अरेरा कॉलोनी, करोद, बैरागढ़, नीलबड़, रातीबड़ और कलखेड़ा तक नए एरिया शामिल हैं। यहां बीते डेढ़ सालों में सड़कें बनी हैं। (road construction)

यहां बनेंगे चौराहे

  • कलियासोत नहर से बावड़िया ब्रिज रोड पर पांच किमी लंबाई में नहर तिराहा चूनाभट्टी थाना क्रॉसिंग, शाहपुरा थाना क्रॉसिंग व बावडिया ब्रिज के पहले क्रॉसिंग।
  • केरवा से सेमरी चार लेन रोड तक पांच किमी में क्रॉसिंग, सनखेड़ी रोड क्रॉसिंग, मानसरोवर क्रॉसिंग और सेमरी प्रधानमंत्री सड़क क्रॉसिंग।
  • अरेरा हिल्स मंत्रालय रोड पर चौराहा, एमएलए रेस्ट हाउस तिराहा।
  • सलैया रोड पर रोहित नगर चौराहा, सलैया रोड चौराहा, आकृति इको सिटी चौराहा व बीडीए कॉलोनी।

समिति की बैठक में फैसला

पीडब्ल्यूडी सीई संजय मस्के ने बताया कि जिला यातायात समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए थे। उनके आधार पर चौराहों, तिराहों को विकसित करने की योजना बनायी गयी है। ब्रिज एप्रोच पर पहले फोकस है।

हमीदिया रोड बड़ी चुनौती

पीडब्लयूडी के लिए हमीदिया रोड सबसे बड़ी चुनौती है। यहां सीसी का काम हो रहा है। अल्पना तिराहा समेत सेंट्रल लाइब्रेरी तिराहा बेहाल है। लेकिन यहां आसपास निर्माण से जगह नहीं बची। इससे निपटना बड़ी चुनौती है।