
Bhopal-Rewa Flight : विंध्यवासियों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी है। अब भोपाल से रीवा जाने के लिए यात्रियों को 8 से 9 घंटों का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। महज 2 घंटे की यात्रा करके लोग आसानी से 540 किलोमीटर का सफर तय कर सकते है। सोमवार को राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट(Raja Bhoj airport) पर फ्लाईविंग कंपनी की पहली रीवा-भोपाल फ्लाइट(Bhopal-Rewa Flight) लैंड की। इस दौरान इस फ्लाइट को वाटर केनन सैल्यूट दिया गया। आज भोपाल से 11 यात्रियों ने उड़ान सेवा का लाभ उठाया है।
बता दें कि 20 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया था। यहां से फिलहाल 19 सीटर विमान सेवाएं ही अभी शुरू की गई है। आने वाले कुछ समय में 72 सीटर फ्लाइट्स सेवाए शुरु हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार से फ्लाईविंग(Flybig) कंपनी ने यात्रियों के लिए अपनी हावी सेवाएं शुरू कर दी है। कंपनी का एस 9-515 विमान सेवा रीवा-भोपाल के लिए शुरू हुई है। यहीं फ्लाइट एमपी के आलावा उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों से भी जुड़ गई है। देखिए शेड्यूल...
- फ्लाइट सुबह 8 बजे भोपाल से उड़ान भरेगा
- सुबह 10:05 बजे रीवा पहुंचेगी
- रीवा से 10:30 बजे उड़ान भरेगी
-सुबह 11:25 बजे खजुराहो पहुंचेगी
-खजुराहो से 11:50 बजे उड़ान भरेगी
- दोपहर 12:35 बजे चित्रकूट पहुंचेगी
- चित्रकूट से 1 बजे उड़ान भरेगी
- दोपहर 2:05 लखनऊ पहुंचेगी
भोपाल-रीवा फ्लाइट का किराया 2 हजार 98 रुपए से शुरू है। वहीं इस हवाई यात्रा के लिए यात्रियों को 6000 रुपए तक किराया चुकाना होगा।
Updated on:
26 Nov 2024 04:12 pm
Published on:
26 Nov 2024 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
