9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी! 12वीं के 90 हजार होनहार बच्चों को मिलेगा लैपटॉप, सरकार कर रही तैयारी

MP Free Laptop Yojana 2024 : बारहवीं पास करने वाले होनहार बच्चों को लैपटॉप मिलने वाले है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana 2024 : अगर आप भी मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्र-छात्रा हैं और इस साल आपने बेहतरीन अंकों से 12वीं की परीक्षा पास की है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल बारहवीं(MP Free Laptop Yojana 2024) पास करने वाले होनहार बच्चों को लैपटॉप मिलने वाले है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला स्तर पर पर बच्चों को नाम जुटाए जा रहे हैं। उनके बैंक खातों की डिटेल मांगी गई है।

ये भी पढें - बागेश्वर बाबा की पद यात्रा में दिखा संजय दत्त का ‘सनातनी स्वैग’, धीरेंद्र शास्त्री के साथ इस अंदाज में ली चाय की चुस्की

बच्चों को मिलेगा 25-25 हजार रुपए

मेधावी विद्यार्थी छात्र योजना(MP Free Laptop Yojana 2024) के तहत हर बच्चे को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। करीब छह माह पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए। कक्षा बारहवीं में 90 हजार से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से परीक्षा पास की।

225 करोड़ होंगे खर्च

योजना पर करीब 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बजट की व्यवस्था राज्य शासन करेगा। वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस योजना को शुरू किया था। पहले 85 प्रतिशत अंक पाने वालों को इससे दायरे में रखा गया था।