7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन के लिए बदले भोपाल के रास्ते, घर से निकलने के पहले चेक कर लें ट्रेफिक प्लान

एमपी की राजधानी भोपाल के कई प्रमुख रास्ते एक दिन के लिए बदले गए हैं। जंबूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के लिए राजधानी के ये रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। जंबूरी और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

2 min read
Google source verification
roadsbpl.png

भोपाल के कई प्रमुख रास्ते एक दिन के लिए बदले गए

एमपी की राजधानी भोपाल के कई प्रमुख रास्ते एक दिन के लिए बदले गए हैं। जंबूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के लिए राजधानी के ये रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। जंबूरी और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने भोपालवासियों से घर से निकलने के पहले ट्रेफिक प्लान चेक कर लेने की अपील की है।

सुबह 8 बजे से बदला रूट, इन रास्तों से न जाएं
जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहना योजना के पात्र उम्मीदवारों को बुलाकर सीएम उनसे संवाद करेंगे। इस अवसर पर जंबूरी और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, रिषिपुरम चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मंस्जिद तिराहा, डीआरएम आफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अण्डरब्रिज से 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे।

अयोध्यानगर, पिपलानी से आने वाले वाहन जेके रोड, आइटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

इन्दौर की ओर से आने वाले वाहन खजूरी सड़क, बकानियॉ डिपो होते हुए मुबारकपुर, चौपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए वाहन पार्किंग करेंगे ।

राजगढ़, ब्यावरा की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले- वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेडा जोड़, चौपड़ाकला जोड़, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग कर सकेंगे।

सागर, रायसेन की ओर से आने वाले-समस्त वाहन पटेल नगर चौराहा से आनंद नगर पहुंचेंगे एवं जम्बूरी मैदान में बायी ओर मुड़कर वाहन पार्किग में पार्क करेंगे ।

होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाले-समस्त वाहन 11 मील से आउटर बायपास होकर पटेल नगर चौराहे से आनन्द नगर से जम्बूरी मैदान पर वाहन पार्क करेंगे।

गोविन्दपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी चौराहा से अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के पास वाहन पार्क कर सकेंगे ।

होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल से आने वाली बसें 11 मील आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे । आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।