31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिकायत निवारण में भोपाल का सी ग्रेड

भोपाल. नगर निगम, स्मार्टसिटी से लेकर निगम से जुड़े विभागों में शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण नहीं हो रहा है। नगरीय प्रशासन ने शिकायत निवारण को लेकर जारी ग्रेड में भोपाल को सी ग्रेड दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
helpline.jpg

शिकायत निवारण में भोपाल का सी ग्रेड
हेडिंग- स्मार्टसिटी, नगर निगम से जुड़ी 5127 शिकायतें दर्ज, महज 28 फीसदी में ही औसत संतुष्टि का निराकरण
भोपाल. नगर निगम, स्मार्टसिटी से लेकर निगम से जुड़े विभागों में शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण नहीं हो रहा है। नगरीय प्रशासन ने शिकायत निवारण को लेकर जारी ग्रेड में भोपाल को सी ग्रेड दिया गया है। अक्टूबर माह में 5127 शिकायतों में महज 68 फीसदी शिकायत को ही निराकृत किया गया। इसमें भी औसत संतुष्टि से निराकृत शिकायतों का प्रतिशत महज 28.80 है। ऐसे में समझ सकते हैं कि आमजन की शिकायत का राजधानी में ही कितना बूरा हाल होता है।

स्मार्टसिटी में बदतर स्थिति
- स्मार्टसिटी की ओर से शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर कंट्रोल कमांड सेंटर, स्ट्रीट लाइट्स का काम देखा जाता है। इनमें तमाम शिकायतें है। यहां जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं है, ऐसे में शिकायत पर ध्यान न देते हुए अन्य विभागों को बढ़ा दिया जाता है।

सीवेज- अतिक्रमण शाखा में सबसे ज्यादा शिकायत
- नगर निगम में सीवेज और अतिक्रमण शाखा की शिकायतें ज्यादा है। अतिक्रमण में विधानसभावार प्रभारी अधिकारी है, बावजूद इसके व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पा रही है। सीवेज में भी इस समय शिकायतें असंतुष्टि से ही बंद की जा रही है।