
अनियंत्रित बस ने दो दोस्तों को रौँदा, एक मौत्, दूसरे के दोनों पैर जख्मी
मृतक मां-पिता का इकलौता बेटा था। हर रोज अपनी बीमार मां को अपने हाथों से बना खाना खिलाता था। हादसे की सुबह घर से निकलने से पूर्व उसी ने मां और पिता को स्वयं नाश्ता बनाकर दिया था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रो-रोकर उसकी मां की तबीयत और अधिक खराब हो गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुभम के शव का अंतिम संस्कार सुभाष विश्राम गृह में कर दिया गया है।
वैल्डिंग का डिप्लोमा कोर्स कर रहा था
मृतक के चाचा रतन धनराज ने बताया कि शुभम धनराज (19) पुत्र गणेश धनराज मेरा भतीजा था। पिछले साल उसने मॉडल स्कूल टीटी नगर से 12 वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिसे पास करने के बाद उसने जेके रोड स्थित आईटीआई में एडमिशन लिया। वह वैल्डिंग का डिप्लोमा कोर्स कर रहा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मां-पिता का इकलौता बेटा था। पिता को तीन साल पहले पैरालाइज्ड अटैक आया था। फिलहाल वे स्वस्थ्य हैं और एमपी नगर की एक इंश्योरेंस कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। शुभम की मां के पेट में ट्यूमर है, उनकी देख रेख शुभम ही करता था।
27 जुलाई से मृतक की परीक्षा शुरू होने वाली थी। जिसके लिए उसे रोल नंबर लेना था। कॉलेज का काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। प्रभात चौराहा पर एक बाइक शोरूम के सामने उसने टर्न लेते समय गाड़ी धीमी की। आगे एक अन्य वाहन था, इस कारण गाड़ी को रोक लिया। तभी पीछे से आई गुप्ता ट्रैवल्स की बस ने उसे रौंद दिया। हादसे में शुभम के पेट पर बस का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई युवक की मौत
भोपाल. शहर के रायसेन रोड पर स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया कि पीरिया गांव निवासी राहुल कुमार प्राइवेट काम करता था। गुरुवार सुबह वह किसी काम से अपने गांव से भोपाल की ओर जा रहा था। जब वह वैष्णवी ढाबे के पास पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
15 Jul 2023 01:08 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
