
भोपाल@प्रवेंद्र तोमर
भोपाल के इतिहास में लम्बे समय बाद महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष दोनों ही पदों पर न केवल भाजपा का कब्जा है बल्कि इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं आसीन हैं। महापौर मालती राय पर शहर की तो रामकुंवर नवरंग गुर्जर पर जिले की 222 पंचायतों में विकास की जिम्मेदारी है।
नगर निगम का पिछला बजट 3104 करोड़ का था तो वहीं जिला पंचायत के पास कई मदों में करीब 250 करोड़ रुपए का बजट है। गांव और शहर के विकास की नई गाथा अब इन्हीं दोनों महिलाओं को ही लिखनी है। सड़क, पानी, बिजली, विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर की नई इबारत लिखने को दोनों महिलाएं बेताब हैं। इंतजार है तो सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह का। इसके बाद विधिवत कार्य की शुरुआत होगी।
मालती राय :
- उम्र: 58 साल
- अनुभव: करीब 36 साल से राजनीति में सक्रिय हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: एमए बीएड
- 1999 में भी वे पिछड़ा वर्ग सीट होने से मेयर की कैंडिडेट थीं।
महिला मोर्चा समेत विधानसभा प्रभारी आदि पदों पर काम कर चुकी हैं।
रामकुंवर गुर्जर :
- उम्र: 49 साल
- अनुभव: पारिवारिक पृष्टभूमि राजनीति से जुड़ी। राजनीति में सक्रिय नहीं।
- शैक्षणिक योग्यता: कक्षा 9वीं
पति लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। घर में आयोजित बैठकों में होती हैं शामिल।
-: एक को 85 वार्ड तो दूसरे को 222 पंचायतों की समस्याओं से होगा निपटना
पांच महत्वपूर्ण चुनौतियां और बजट-
नगर निगम :
- बिजली कटने से बचाना, बजट 110 करोड़
- बिजली भुगतान बकाया 100 करोड़ से ज्यादा
- अमृत प्रोजेक्टका 1200 करोड़ का भुगतान
- विभिन्न करों से वसूली करवाना
- 40 फीसदी संपत्तिकर व दोगुना जलकर वसूलना
जिला पंचायत:
- नरेगा में पंचायतों में काम, बजट-50 करोड़
- स्वच्छ भारत मिशन, बजट-20 करोड़
- राज्य वित्त आयोग, और 15वें वित्त आयोग का बजट-15 करोड़
- प्रधानमंत्री आवास का बजट,-10 करोड़ से ज्यादा
- स्व सहायता समूहों के लिए 15 से 75 हजार बजट, 3200 समूह
कांग्रेसी चेहरे, जो भाजपा के हो गए-
जिला पंचायत के चुनाव में हुए उलटफेर के बाद कांग्रेस समर्थित रामकुंवर नवरंग गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गईं। इनके पति नवरंग गुर्जर कांग्रेसी हैं। 15 वर्ष तो खुद नजीराबाद ब्लॉक में अध्यक्ष रहे हैं। इनकी पत्नी ने इस बार भाजपा प्रत्याशी को हराने के बाद चुनाव जीता।
विजया विनोद राजौरिया के पति और ससुर देवी प्रसाद राजौरिया पुराने कांग्रेसी रहे हैं। ये पूर्व सीएम अर्जुन ङ्क्षसह के समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। नीलबड़ में नवोदय विद्यालय इनकी देन है। समय बदला तो हाथ का साथ छोड़ दिया।
चंद्रेश रामगोपाल राजपूत भी पुराने कांग्रेसी रहे हैं। इन्होंने भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीता। जिस समय कांग्रेस की सरकार गिरी थी उसी समय इनके भाजपा में जाने की चर्चा थी, लेकिन यह तब नहीं गए थे। अब जाकर भाजपा का दामन थाम लिया।
महापौर-पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारी: 2000 लोगों की क्षमता का लगेगा वाटर प्रूफ टेंट-
भोपाल. महापौर-पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर आईएसबीटी में निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। करीब 9000 हजार वर्गफीट का पांडाल बनाया जा रहा है। यहां 2000 लोगों की क्षमता रहेगी। हालांकि निगम प्रशासन को शपथ ग्रहण तारीख और स्थान पर अब भी असमंजस है।
निगम अफसरों का कहना है कि हम तो तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन तारीख और जगह बदल भी सकती है। महापौर के साथ पार्षदों को भी शपथ दिलाई जाएगी। 85 पार्षदों के परिवार के सदस्य व परिचितों की संख्या का अनुमान 1000 के करीब लगाया गया है। इनके लिए पांडाल में पहली पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की योजना है। अन्य करीब 1000 और होंगे। मंच पर फिलहाल 22 कुर्सियों के अनुसार योजना तय की गई है।
हम तो हमारी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन शपथ की तारीख और स्थान पर अंतिम निर्देश के अनुसार ही काम होगा।
- एमपी सिंह , अपर आयुक्त ननि
Updated on:
01 Aug 2022 09:17 am
Published on:
01 Aug 2022 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
