23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल बस हादसे पर बड़ा एक्शन, RTO सस्पेंड, चालक और मालिक पर FIR, हादसे में युवती की मौत, 5 गंभीर

School Bus Accident Case : बिना फिटनेस, पंजीयन-बीमा के सड़क पर दौड़ रही थी स्कूल बस। ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर रेड लाइट पर खड़े वाहनों को रौंदते हुए गुजर गई थी बस। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जबकि एक युवती की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 May 2025, 9:20 AM IST

School Bus Accident Case

School Bus Accident Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा बाणगंघा इलाके के लाल बत्ती चौराहे पर सोमवार सुबह स्कूल बस द्वारा किए गए सड़क हादसे में बड़ी कार्रवाई की गई है। कई खामियों के साथ बस के सड़क पर दौड़ने के चलते भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। संभाग आयुक्त की ओर से ये कार्रवाई की गई है। जबकि, स्कूल बस के चालक और गाड़ी मालिक पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर कोहराम मचाने वाली स्कूल बस बिना फिटनेस के ही कई दिनों से शहर में दौड़ रही थी। यहां तक की उसका पंजीयन और बीमा तक खत्म हो चुका था। बावजूद इसके सड़क पर किसी जिम्मेदार द्वारा उसे रोककर कागजों की पड़ताल नहीं की गई। आरटीओ की इसी लापरवाही के चलते प्रशासन की ओर से एक्शन लिया गया है।

सीएम मोहन ने भी लिया संज्ञान

मामले को गंभीरत से लेते हुए मुख्यमंत्री महन यादव ने भी इसपर संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शहर में इस तरह की लापरवाही से दौड़ रहे वाहनों पर गहन चिंता जताई। साथ ही, सीएम ने आज 13 मई से शहरभर में वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाने, साथ ही कागजों में अनियमितता पाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में स्कूल बस ने मचाया कोहराम, हादसे में युवती की मौत, कई घायल

कलेक्टर ने दी घायलों को सहायता

संभाग आयुक्त संजीव सिंह द्वारा बाणगंगा चौराहे पर हुई दर्दनाक घटना पर कार्रवाई की है। उन्होंने आरटीओ जितेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, बस के मालिक और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने तात्कालिक राहत के रूप में 5 व्यक्तियों को रेड क्रॉस से 10-10 हजार की सहायता राशि देने की बात कही है।

कैसा था घटनाक्रम?

दरअसल, सोमवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहा से पॉलिटेक्निक की तरफ जा रही स्कूल की बस का ब्रेक फेल हो गया था। जिससे बस ने पहले स्विफ्ट कार को टक्कर मारी फिर उसके बाद सिग्नल पर खड़ी अन्य टू-व्हीलर्स को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि, हादसे में स्कूटी चालक 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जबकि पांचों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है।