25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहद में मिलाकर खाएं ये बीज, हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव

शहद में मिलाकर खाएं ये बीज, हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव

2 min read
Google source verification
benifits of honey

शहद में मिलाकर खाएं ये बीज, हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव

भोपालः शहद हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह ऐसी कुदरती औषधि है जिसके इस्तेमाल का सही पता हो, तो लगभग हर रोग का निवारण करने में कारगर है। इसी तरह पपीता भी बेहद लाभकारी फल है। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करने में भी कारगर है। कई लोगों को पपीते से मिलने वाले फायदों के बारे में तो जानकारी है पर ज्यादातर लोगों को उसके बीज से मिलने वाले लाभ के बारे में नहीं पता। यह भी स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर पपीता के बीज और शहद के मिश्रण करके इसका सेवन किया जाए तो, यह भी कई समस्याओं की चुटकियों में निवारण करने में काफी कारगर साबित होता है।

इस तरह तैयार करें नुस्खा

इस खास नुस्खे को बनाने के लिए आपको 2 टी स्पून पपीते के बीज लेने होंगे। इसमें एक टी स्पून शहद मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। अब हर रोज इस सुबह नहार मूह इस मिश्रण का सेवन करें। रोजाना बनाएं जाने वाले इतने मिश्रण का सेवन आपको करना होगा। इस औषधि का सेवन करने से आपको स्वस्थ्य से जुड़े कितने फायगे मिलेंगे, जानते हैं उनके बारे में...।

औषधि से होंगे ये लाभ

-बॉडी होगी डेटोक्स

पपीते के बीज को शहद में मिलाकर मिश्रण बनाने से इसमें कई ताकतवर एसिड्स और एंटी-ओक्सीडेंट्स सक्रीय हो जाते हैं। इससे पेट और शरीर के अन्य अंगों में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यानि ये आपके शरीर की पूरी गंदगी बाहर निकालकर उसे डेटोक्स करते हुए रोग मुक्त करता है।

-प्रजनन क्षमता बढ़ाए

पपीते के बीजों में कई एंजाइम्स होते हैं जिससे पुरुषों के शु*क्राणु बढ़ाकर प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।

-पेट के कीड़े मारे

कई लोगों को पेट में कीड़ों की समस्या हो जाती है। ये किसी भी उम्र में हो सकते है। फिर चाहे वो बचपना हो या बुढ़ापा यह औषधि हर उम्र में होने वाले कीड़ों को नष्ट करने में कारगर है, क्योकि इसमें एसिड होता है, इसलिए पेट के पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाले कीड़ों को मारने का यह एक बेहतरीन नुस्खा है।

-मौसमी बुखार से बचाए

कई लोगों को मौसम के बदलते ही बुखार की शिकायत हो जाती है। इससे बचने के लिए इस प्राकृतिक मिश्रण का सेवन करें, क्योंकि इसमें एंटी-ओक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और इन्फेक्शन व वायरल से लड़ने में मदद करते हैं।

-वजन घटाए

अगर आप भी बढ़ते वज़न की समस्या से परेशान है, तो आप भी इस कारगर नुस्खे का सेवन कर सकते हैं। पपीते के बीज और शहद में कई लिपिड और पोटेशियम होते हैं, जो पाचन क्रिया मज़बूत होती है, साथ ही इससे आपके शरीर में जमा फेट बहुत तेजी से घटता है।

-शरीर में चुस्ती बढ़ाए

अकसर लोग सुबह पूरी नींद लेने के बावजूद भी दिनभर थकान महसूस करते हैं। इसके कारण कई काम भी प्रभावित होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या है, तो आप आज से ही इस नुस्खे का सेवन करना शुरु कर दें। इसमें ग्लूकोसिनॉलेट्स होते हैं, जो थकान को दूर करके शरीर की कोशिकाओं को पोषण देते हैं, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं।