
आम बजट में बड़ी घोषणा-अब 7 लाख तक नहीं लगेगा टैक्स
भोपाल. मध्यप्रदेश में टैक्स छूट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, अब तक 5 लाख रुपए तक टैक्स में छूट थी, लेकिन अब वही छूट 7 लाख रुपए तक की इंकम पर रहेगी। ऐेसे में मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को फायदा मिलेगा, क्योंकि अधिकतर कर्मचारियों की सैलरी 5 से 7 लाख रुपए सालाना होती है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश का आम बजट पेश किया जा रहा है। इस बजट में जहां मोबाइल, खिलौने, इलेक्ट्रिक वाहन आदि चीजें सस्ती हुई हैं। वहीं दूसरी और नौकरी पेशा लोगों के लिए ये बजट काफी राहत भरा है, क्योंकि अब तक नौकरी पेशा लोगों को महज 5 लाख रुपए तक की कमाई पर टैक्स में छूट मिलती थी, लेकिन अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर छूट मिलेगी। इससे नौकरी पेशा व उन लोगों को राहत महसूस होगी, जो 7 लाख रुपए तक कमाते हैं।
अब ऐसे लगेगा टैक्स
बजट के अनुसार अब 3 से 6 लाख रुपए तक की इंकम पर करीब 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा, वहीं 6 से 9 लाख की कमाई पर 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा, 9 से 12 लाख की कमाई पर सालाना 15 प्रतिशत और 12 से 15 लाख की कमाई पर 20 प्रतिशत टैक्स लगेगा, इसी प्रकार करीब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर खर्चे दिखाने पर नियमानुसार छूट मिलेगी। यानी 7 लाख रुपए तक की इंकम होने पर आप टैक्स की छूट पा सकेंगे।
आम बजट कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है। पहले कर्मचारियों को खर्च बताने पर 5 लाख रुपए तक इंकम टैक्स में छूट मिलती थी, वही छूट अब 7 लाख रुपए तक की इंकम पर रहेगी। इससे लगभग सभी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
-आरसी शर्मा, नौकरीपेशा, लालघाटी भोपाल
Updated on:
01 Feb 2023 01:13 pm
Published on:
01 Feb 2023 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
